facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान युद्ध से भारत की GDP को झटका! EY का अनुमान- 1% तक घट सकती है ग्रोथ

Advertisement

तेल कीमतों में उछाल से महंगाई बढ़ने का खतरा; रोजगार और मांग पर भी पड़ सकता है असर

Last Updated- March 31, 2026 | 1:35 PM IST
India GDP Growth
Representational Image

ईरान युद्ध अगर अगले वित्त वर्ष तक जारी रहता है, तो भारत की रीयल GDP ग्रोथ में करीब 1 फीसदी की कमी आ सकती है, जबकि खुदरा महंगाई दर करीब 1.5 फीसदी तक उछल सकती है। EY की एक रिपोर्ट में यह जानकारी में सामने आई है।

EY की इकॉनमी वॉच रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सटाइलस, पेंट, केमिकलस, फर्टिलाइजर्स, सीमेंट और टायर जैसे रोजगार-प्रधान सेक्टर्स पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। इन सेक्टर्स में रोजगार या आय में कमी आने से कुल मांग भी कमजोर हो सकती है।

तेल बाजार में उठापटक का निगेटिव असर

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव से सप्लाई और डिमांड दोनों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। भारत अपनी करीब 90 फीसदी कच्चे तेल की जरूरत आयात करता है और नेचुरल गैस व फर्टिलाइजर्स के लिए भी काफी हद तक आयात पर निर्भर है। इसलिए ऐसे बाहरी झटकों को लेकर भारतीय अर्थव्यवस्था ज्यादा संवेदनशील है। कच्चे तेल और ऊर्जा से जुड़े मजबूत संबंधों के चलते इसका असर कई अन्य क्षेत्रों तक फैल सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने वैश्विक कच्चे तेल और ऊर्जा बाजार को काफी प्रभावित किया है, जिसमें आपूर्ति, भंडारण, परिवहन और कीमतों पर असर पड़ा है। भले ही संघर्ष जल्द खत्म हो जाए, लेकिन इन व्यवधानों को सामान्य होने में समय लग सकता है।

ग्रोथ, महंगाई को झटका!

EY ने कहा, अगर ईरान युद्ध का असर पूरे FY27 तक बना रहता है, तो भारत की रीयल GDP ग्रोथ करीब 1 फीसदी घट सकती है, जबकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर लगभग 1.5 फीसदी बढ़ सकती है। EY ने फरवरी में अपनी रिपोर्ट में FY27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ 6.8 से 7.2 फीसदी के बीच रहने का अनुमान जताया था।

काउंटर-साइक्लिकल नीति की जरूरत

EY के अनुसार, इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार को मजबूत काउंटर-साइक्लिकल नीति अपनाने की जरूरत पड़ सकती है। इसमें बड़े और औद्योगिक राज्यों को भी शामिल करना जरूरी होगा। साथ ही FY26 में बनाए गए इकॉनमिक स्टे​बलाइजेशन फंड (ESF) को और मजबूत करने की आवश्यकता हो सकती है। सरकार पहले ही 1 लाख करोड़ रुपये का ESF बना चुकी है, जो वैश्विक जोखिमों से निपटने के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।

1 महीने में 50% महंगा हुआ कच्चा तेल

28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद से वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है।

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने भी पिछले सप्ताह अनुमान लगाया था कि अगले वित्त वर्ष में भारत की GDP ग्रोथ घटकर 6.1 फीसदी रह सकती है, जो मौजूदा वित्त वर्ष में 7.6 फीसदी है।

Advertisement
First Published - March 31, 2026 | 1:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement