facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Mineral production: भारत का खनिज उत्पादन जुलाई में 10.7% बढ़ा

जुलाई, 2023 के दौरान जिन खनिजों में वृद्धि दर्ज की गई उनमें क्रोमाइट, मैंगनीज अयस्क, कोयला, चूना पत्थर, लौह अयस्क, सोना और तांबा सांद्र शामिल हैं।

Last Updated- September 28, 2023 | 11:32 PM IST
rare earth minerals

Mineral production: भारत का खनिज उत्पादन जुलाई में सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत बढ़ा है। खान मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। भारतीय खान ब्यूरो (IBM) के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई, 2023 के लिए खनन व उत्खनन क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक 111.9 पर था, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 10.7 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि में कुल वृद्धि 7.3 प्रतिशत है।

कोयले का उत्पादन 693 लाख टन रहा

जुलाई में महत्वपूर्ण खनिजों में कोयले का उत्पादन 693 लाख टन रहा। लिग्नाइट का उत्पादन 32 लाख टन, पेट्रोलियम (कच्चा) 25 लाख टन, बॉक्साइट 14,77,000 टन और क्रोमाइट का उत्पादन 2,80,000 टन रहा।

Also read: करेंट अकाउंट डेफिसिट में हुआ इजाफा, FY24 की पहली तिमाही में बढ़कर GDP के 1.1% पर पहुंचा: RBI

जुलाई, 2022 की तुलना में जुलाई, 2023 के दौरान जिन खनिजों में वृद्धि दर्ज की गई उनमें क्रोमाइट, मैंगनीज अयस्क, कोयला, चूना पत्थर, लौह अयस्क, सोना और तांबा सांद्र शामिल हैं। जिन खनिजों में संकुचन देखा गया उनमें लिग्नाइट, बॉक्साइट, फॉस्फोराइट और हीरा शामिल हैं।

First Published - September 28, 2023 | 3:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट