facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2030 तक भारत की जीडीपी में पर्यटन का 10 फीसदी योगदान: मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा दावा

Advertisement

शेखावत ने आगे कहा, ‘हम विभिन्न पहलुओं में सुधार के नजरिये के साथ इस दिशा में काम कर रहे हैं। इसमें आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन शामिल है।'

Last Updated- May 30, 2025 | 11:10 PM IST
पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सालाना कारोबार सम्मेलन के दौरान अपनी बात रखते हुए

पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सालाना कारोबार सम्मेलन में कहा कि अन्य देशों की ही तरह भारत का पर्यटन क्षेत्र भी 2030 तक देश की अर्थव्यवस्था में 10 फीसदी का योगदान कर सकता है। मंत्री ने कहा, ‘जीडीपी में पर्यटन के 10 फीसदी योगदान के साथ भारत वैश्विक मानकों के अनुरूप हो जाएगा। जैसे-जैसे हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ती है, उसके साथ ही आकांक्षी वर्ग भी बढ़ेगा और जो लोग गरीबी रेखा के नीचे से ऊपर आए हैं वे आध्यात्मिक पर्यटन पर जाएंगे।’

Also Read: राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन अगले महीने शुरू, 2047 तक $7.5 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य: B V R सुब्रमण्यम

शेखावत ने आगे कहा, ‘हम विभिन्न पहलुओं में सुधार के नजरिये के साथ इस दिशा में काम कर रहे हैं। इसमें आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन शामिल है। सरकार ने ऐसी नीतियां भी तैयार की हैं जो पर्यटन के समग्र अनुभव को बेहतर बनाएं।’ उन्होंने कहा कि उज्जैन के महाकाल कॉरिडॉर जैसे धार्मिक पर्यटन केंद्र ने एक महीने में 10 लाख से अधिक लोगों को आकर्षित किया है। भारत के घरेलू पर्यटक देश की पर्यटन संभावनाओं में अच्छा खासा योगदान कर सकते हैं, जबकि पहले अंतरराष्ट्रीय या विदेशी पर्यटकों पर बहुत अधिक निर्भरता थी।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement