facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अहम खनिज प्रोजेक्ट्स के लिए मंत्रालय ने दिया नोटिफाइड प्राइवेट एजेंसियों को एक्सप्लोरेशन लाइसेंस

Advertisement

आधिकारिक बयान के मुताबिक इस कदम का उद्देश्य अहम और गहराई में मौजूद खनिजों की खोज को बढ़ावा देना है।

Last Updated- December 15, 2023 | 9:50 PM IST
minerals

खनन मंत्रालय ने 5 अधिसूचित निजी अन्वेषण एजेंसियों (एनपीईए) को और गहरे खनिज परियोजनाओं में भाग लेने की अनुमति दे दी है। केंद्र सरकार ने एक सार्वजनिक बयान में कहा है कि इन खनिजों की नीलामी की प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अनुमति एनपीईए को होगी।

खनन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अधिसूचित निजी अन्वेषण एजेंसियों (एनपीईए) को अहम और गहरे खनिजों की खोज के लिए परियोजनाओं को सीधे मंजूरी देने के लिए एक नई योजना भी शुरू की गई है। यह नई योजना अन्वेषण के क्षेत्र में नई तकनीक लाने में मदद करेगी।

एनपीईए को सीधे खनन मंत्रालय में परियोजनाएं पेश करने की मंजूरी देने से परियोजनाओं की मंजूरी में होने वाली देरी को कम करने और परियोजनाओं के त्वरित निष्पादन में मदद मिलेगी।

आधिकारिक बयान के मुताबिक इस कदम का उद्देश्य अहम और गहराई में मौजूद खनिजों की खोज को बढ़ावा देना है।

कुल 17 परियोजनाओं में 11 अहम खनिज परियोजनाएं शामिल हैं, जो इन 5 एनपीईए को मुहैया कराई गई है। खनिज परियोजनाएं 6 राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात और कर्नाटक में स्थित हैं।

एक एनपीईए जेमकोकाटी एक्सप्लोरेशन महाराष्ट्र में स्थित है, जिसने कुल 6 परियोजनाएं अधिग्रहीत की हैं। कोलकाता की माहेश्वरी माइनिंग को 4 परियोजनाएं मिली हैं। जियोवेल सर्विसेज और जियोएक्सप्लोर को 3-3 परियोजनाएं मिली हैं। वहीं यूनाइटेड एक्सप्लोरेशन को एक परियोजना मिली है।

अन्वेषण ब्लाकों में कई तरह के खनिज शामिल हैं, जिनमें लौह अयस्क, ग्रेफाइट, प्लैटिनम ग्रुप एलीमेंट, सोना, बॉक्साइट, निकल, कोबाल्ट और रेयर अर्थ मैटेरियल शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि एनएमईटी फंड से कुल 15.88 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। एनएमईटी के माध्यम से सरकार मंजूर परियोजना की परियोजना लागत का 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि मुहैया कराती है।

मार्च 2022 से खनन मंत्रालय ने अन्वेषण परियोजनाएं लेने के लिए16 निजी अन्वेषण एजेंसियों को अधिसूचित किया है।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement