facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सड़क मंत्रालय की 2023-24 में परिसंपत्तियों को बाजार में चढ़ाकर 35,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Advertisement

पिछले वित्त वर्ष के लिए यह लक्ष्य 32,855 करोड़ रुपये था

Last Updated- April 23, 2023 | 1:27 PM IST
road projects

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अपनी परिसंपत्तियों को बाजार में चढ़ाकर (मौद्रीकरण के जरिये) 35,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। पिछले वित्त वर्ष के लिए यह लक्ष्य 32,855 करोड़ रुपये था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

फिलहाल मंत्रालय तीन तरीकों से अपनी संपत्तियों का मौद्रीकरण करता है। इनमें एक टोल-परिचालन-स्थानांतरण (टीओटी) मॉडल है। इसके अलावा मंत्रालय अवसंरचना निवेश न्यास (इनविट) और परियोजना आधारित वित्तपोषण के जरिये अपनी संपत्तियों से धन जुटाता है। इसके पीछे मकसद यह होता है कि सभी श्रेणी के निवेशक राजमार्ग और संबद्ध परिसंपत्तियों में निवेश कर सकें।

इनविट म्यूचुअल फंड की तर्ज पर एक ऐसा माध्यम है जिसे निवेशकों से धन जुटाने और संपत्ति में निवेश के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें समय के साथ नकदी प्रवाह मिलता है।

इसका अधिक ब्योरा देते हुए अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा 2023-24 में 15,000 करोड़ रुपये द्रुत गति के गलियारों के परियोजना आधारित वित्तपोषण से जुटाए जाएंगे। वहीं 10,000 करोड़ रुपये इनविट से जुटाने की योजना है।

उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रालय की 2023-24 में टीओटी के माध्यम से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

अधिकारी के अनुसार, पिछले चार वर्षों में 28 फरवरी, 2023 तक मंत्रालय अपनी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण से 67,997 करोड़ रुपये जुटा चुका है।

उन्होंने कहा कि टीओटी के माध्यम से अबतक 1,614 किलोमीटर के मौद्रीकरण से 26,366 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इसमें से 3,144 करोड़ रुपये वित्त वर्ष 2022-23 में फरवरी, 2023 तक जुटाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चरण एक और दो में 635 किलोमीटर के साथ इनविट के जरिये अबतक 10,200 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।

इसमें से 2,850 करोड़ रुपये वित्त वर्ष 2022-23 में 28 फरवरी, 2023 तक जुटाए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के परियोजना आधारित वित्तपोषण से अबतक 31,321 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इसमें से पिछले वित्त वर्ष में फरवरी तक 7,584 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 1:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement