facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में अप्रैल से अगस्त तक मोबाइल फोन निर्यात लगभग दोगुना होकर 5.5 अरब डॉलर रहा

Advertisement

Mobile phone exports: Apple ने 23,000 करोड़ रुपये के iPhone निर्यात किए, जो कुल निर्यात के आधे से कुछ ज्यादा हैं।

Last Updated- October 08, 2023 | 3:50 PM IST
smartphone exports

Mobile phone exports: भारत से चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक मोबाइल फोन निर्यात लगभग दोगुना होकर 5.5 अरब डॉलर (लगभग 45,700 करोड़ रुपये) हो गया। मोबाइल उद्योग निकाय ICEA ने यह जानकारी दी। ICEA ने कहा कि भारत से मोबाइल फोन निर्यात अप्रैल-अगस्त 2023 में लगभग तीन अरब डॉलर (लगभग 24,850 करोड़ रुपये) था।

Apple ने किया 23,000 करोड़ रुपये के iPhone का निर्यात

नाम उजागर न करने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल (Apple) ने 23,000 करोड़ रुपये के आईफोन (iPhone) निर्यात किए, जो कुल निर्यात के आधे से कुछ ज्यादा हैं। हालांकि, इस संबंध में पूछने पर एप्पल से कोई जवाब नहीं मिला।

कुल मोबाइल फोन निर्यात पर इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) के चेयरमैन पंकज मोहिंद्रू ने कहा कि भारत से मोबाइल फोन निर्यात में 80 प्रतिशत से अधिक की भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, “भारत GVC (वैश्विक मूल्य श्रंखला) के लिए पसंदीदा स्थान बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। इस पर काम प्रगति पर है और प्रतिक्रिया सकारात्मक है।”

Also read: CII कारोबारी विश्वास सूचकांक 2023-24 की दूसरी तिमाही में बढ़ा, भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत

मोबाइल फोन कंपनियां इस साल करेंगी एक लाख करोड़ रुपये के उपकरण का निर्यात

ICEA के अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत से फोन निर्यात दोगुना होकर 90,000 करोड़ रुपये से अधिक यानी लगभग 11.12 अरब डॉलर हो गया, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 45,000 करोड़ रुपये था। सरकार को उम्मीद है कि मोबाइल फोन कंपनियां इस साल एक लाख करोड़ रुपये के उपकरण निर्यात करेंगी।

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 तक 300 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें 120 अरब डॉलर निर्यात से आने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025-26 तक मोबाइल फोन निर्यात 50 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 3:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement