facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मई में भारत से मोबाइल फोन का निर्यात 3.09 अरब डॉलर पहुंचा

Advertisement

भारत में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लागू होने के बाद से हर साल निर्यात में दमदार वृद्धि हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में 11.1 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

Last Updated- June 25, 2025 | 11:35 PM IST
Marine Exports

मई में भारत से मोबाइल फोन का निर्यात 3.09 अरब डॉलर से अधिक रहा। यह पिछले साल मई के मुकाबले 74 फीसदी अधिक है। उस साल 1.78 अरब डॉलर के मोबाइल फोन का निर्यात किया गया था। यह आंकड़े उद्योग जगत ने सरकार को दिए हैं।

मई के आंकड़े अब तक का दूसरा सबसे बड़ा है। इससे पहले मार्च में 3.1 अरब डॉलर को मोबाइल फोन का निर्यात किया गया था, तब ऐपल ने सबसे ज्यादा फोन अमेरिका भेजा था और अप्रैल से उत्तरी अमेरिकी देश में शुल्क से बचने के लिए अपनी इन्वेंट्री बढ़ाई थी।

नतीजतन, वित्त वर्ष 2025-26 के शुरुआती दो महीनों में भारत से मोबाइल फोन का निर्यात 5.5 अरब डॉलर को पार कर गया है। पिछले साल इन्हीं दो महीनों के मुकाबले यह 41 फीसदी अधिक है। मोबाइल फोन के निर्यात में लगातार हो रही इस वृद्धि का श्रेय ऐपल के तीन वेंडर को जाता है। पिछले साल अक्टूबर ने निर्यात ने रफ्तार पड़ा है और तब से लगातार हर महीने 2 अरब डॉलर से अधिक के मोबाइल फोन भारत से बाहर भेजे जा रहे हैं। अप्रैल में निर्यात 2.4 अरब डॉलर को छू गया था, जो एक साल पहले के मुकाबले 62 फीसदी अधिक था।

भारत में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लागू होने के बाद से हर साल निर्यात में दमदार वृद्धि हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में 11.1 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। उसके अगले साल वित्त वर्ष 2024 में 15.6 अरब डॉलर और एक साल बाद यानी वित्त वर्ष 2025 में 24.1 अरब डॉलर का निर्यात हुआ।

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement