facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोदी सरकार की अपील का Moody’s पर नहीं पड़ा कोई असर, ‘BAA3’ पर बरकरार रखी रेटिंग

Advertisement

तीन वैश्विक रेटिंग एजेंसी....फिच, एसएंडपी और मूडीज ने स्थिर आउटलुक के साथ भारत को सबसे कम निवेश ग्रेड रेटिंग दी है।

Last Updated- August 18, 2023 | 7:38 PM IST
Moody's

ग्लोबल रेटिंग फर्म मूडीज (Moody’s ) ने मोदी सरकार की रेटिंग में अपग्रेड की अपील के बावजूद भारत की रेटिंग को ‘BAA3’ पर बरकार रखा है।

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत पर ‘BAA3’ रेटिंग की पुष्टि की है और अपनी लॉन्ग टर्म लोकल और विदेशी मुद्रा सॉवरेन रेटिंग के आधार पर आउटलुक को ‘स्टेबल’ यानी स्थिर रखा है। मूडीज ने कहा कि अन्य शॉर्ट टर्म लोकल करेन्सी रेटिंग ‘P-3’ पर है।

एजेंसी ने साथ ही कहा है कि भारत लगातार ऊंचे कर्ज के बोझ और कमजोर कर्ज सामर्थ्य से जूझ रहा है। मूडीज ने अनुमान जताया कि घरेलू मांग के कारण कम से कम अगले दो वर्षों में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ अन्य सभी G-20 देश की अर्थव्यवस्थाओं से आगे निकल जाएगी।

Baa3 रेटिंग का क्या है मतलब ?

बता दें कि Baa3 निवेश के लिए सबसे निचली ग्रेड रेटिंग है। तीन वैश्विक रेटिंग एजेंसी….फिच, एसएंडपी और मूडीज ने स्थिर आउटलुक के साथ भारत को सबसे कम निवेश ग्रेड रेटिंग दी है। इन रेटिंग्स को निवेशक किसी देश की साख के बैरोमीटर के रूप में देखते हैं। रेटिंग देश में उधार लेने की लागत को प्रभावित करते हैं।

एजेंसी ने कहा कि पिछले 7-10 वर्षों में संभावित वृद्धि में कमी आई है, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तेजी से बढ़ने की संभावना है।

मूडीज के अनुसार, ‘‘GDP में उच्च वृद्धि आय के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाने और कुल मिलाकर आर्थिक मजबूती में योगदान देगी। इससे राजकोषीय मजबूती को समर्थन मिलेगा और सरकार के कर्ज को भी स्थिर बनाने में मदद करेगा।.. इसके अलावा, वित्तीय क्षेत्र के लगातार मजबूत होने से आर्थिक और देनदारी के स्तर पर जो जोखिम था, वह भी दूर होगा।’’

सरकार ने रेटिंग देने के तौर तरीकों को लेकर उठाया था सवाल

बता दें कि मोदी सरकार ने एजेंसी ने भारत की रेटिंग को अपग्रेड करने की वकालत की थी। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने इस साल 16 जून को मूडीज इवेस्टर्स सर्विस के साथ बैठक में रेटिंग देने के तौर तरीकों को लेकर सवाल उठाए थे।

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन (CEA V Ananth Nageswaran) की अध्यक्षता में वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने 16 जून को हुई बैठक में भारत की रेटिंग को बढ़ाने को लेकर मूडीज के समक्ष अपना पक्ष रखा था। हालांकि, मोदी सरकार की अपील के बावजूद मूडीज ने भारत की रेटिंग को अपग्रेड नहीं किया है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 7:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement