facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Moody’s ने 2023 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 5.5 फीसदी किया

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 12:08 PM IST
Andhra Pradesh lags behind in capital expenditure, performance of Karnataka-Bihar better than target

मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस (Moody’s) ने बुधवार को 2023 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान को 4.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया।

यह बढ़ोतरी बजट में पूंजीगत व्यय (Capital expenditure) में तेज वृद्धि और बेहतर आर्थिक हालात के मद्देनजर की गई।

मूडीज ने हालांकि 2022 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को सात प्रतिशत से घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया। मूडीज ने वैश्विक व्यापक परिदृश्य 2023-24 के फरवरी के अपडेट में अमेरिका, कनाडा, यूरोप, भारत, रूस, मैक्सिको और तुर्किये सहित कई जी20 अर्थव्यवस्थाओं के लिए वृद्धि अनुमान को बढ़ाया है। वर्ष 2022 के मजबूत अंत के चलते यह बढ़ोतरी की गई।

मूडीज ने कहा, ”भारत के मामले में, वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में पूंजीगत व्यय के लिए आवंटन (जीडीपी का 3.3 प्रतिशत) में तेज बढ़ोतरी की गई। यह आंकड़ा बीते वित्त वर्ष के 7,500 अरब रुपये से बढ़कर 10,000 अरब रुपये हो गया।”

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि ऐसे में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 2023 में 0.70 प्रतिशत अधिक यानी 5.5 प्रतिशत हो सकती है। इसके 2024 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

इसमें आगे कहा गया कि 2022 की दूसरी छमाही में मजबूत आंकड़े इस बात की उम्मीद जताते हैं कि 2023 में प्रदर्शन मजबूत रहेगा। मूडीज ने कहा कि भारत सहित कई बड़े उभरते बाजार वाले देशों में आर्थिक गति पिछले साल अनुमान से अधिक मजबूत रही है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement