facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Moody’s ने भारत की रेटिंग बरकरार रखी, आउटलुक स्टेबल रखा; अर्थव्यवस्था के लिए क्या हैं इसके मायने?

Advertisement

रेटिंग को बरकरार रखना और 'स्टेबल' आउटलुक हमारे इस विचार को दर्शाते हैं कि भारत की मौजूदा ऋण क्षमताएं बनी रहेंगी

Last Updated- September 29, 2025 | 6:53 PM IST
Moody's

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने सोमवार को भारत के लिए ‘स्टेबल’ आउटलुक के साथ लॉन्ग-टर्म लोकल और फॉरेन करेंसी इशूअर रेटिंग्स और लोकल करेंसी सीनियर अनसिक्योर्ड रेटिंग को ‘Baa3’ पर बरकरार रखा। इसके साथ ही, एजेंसी ने भारत की अन्य शॉर्ट-टर्म लोकल करेंसी रेटिंग को भी P-3 पर कायम रखा।

‘Baa3’ रेटिंग का क्या है मतलब?

· लोकल और फॉरेन करेंसी इशूअर रेटिंग्स, किसी देश की समग्र ऋण-पात्रता और दायित्वों को पूरा करने की क्षमता को बताती है।

· लोकल करेंसी सीनियर अनसिक्योर्ड रेटिंग, उधारकर्ता की अनसिक्योर्ड लोन चुकाने की क्षमता को दर्शाती है। यह लोन लेने वाले की अपनी मुद्रा में ऐसा लोन होता है जिसके लिए कोई गारंटी नहीं होती।

Also Read: EY ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, FY26 में अब 6.7% की दर से बढ़ेगी इकॉनमी

अर्थव्यवस्था के लिए क्या हैं इसके मायने?

एक बयान में कहा गया, ”रेटिंग को बरकरार रखना और ‘स्टेबल’ आउटलुक हमारे इस विचार को दर्शाते हैं कि भारत की मौजूदा ऋण क्षमताएं बनी रहेंगी। इनमें देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, मजबूत बाहरी स्थिति और मौजूदा राजकोषीय घाटे के लिए स्थिर घरेलू फंडिंग आधार शामिल हैं।”

रिपोर्ट में कहा गया कि ये मजबूती प्रतिकूल बाहरी रुझानों के प्रति लचीलापन प्रदान करती है, खासकर जब ज्यादा अमेरिकी टैरिफ और अन्य अंतरराष्ट्रीय नीतिगत उपाय भारत की मैन्युफैक्चरिंग निवेश आकर्षित करने की क्षमता में बाधा डालते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारत की ऋण क्षमता राजकोषीय पक्ष की दीर्घकालिक कमजोरियों से संतुलित है।

इसके मुताबिक अच्छी जीडीपी ग्रोथ और क्रमिक राजकोषीय मजबूती सरकार के उच्च ऋण बोझ में बहुत कम कमी कर पाएगी। निजी उपभोग को बढ़ावा देने के हाल के राजकोषीय उपायों ने सरकार के राजस्व आधार को कम कर दिया है।

Also Read: क्रिप्टो में उछाल: ‘व्हेल’ की खरीदारी से सहारा, संस्थागत निवेशकों की वापसी की आहट

S&P ग्लोबल भी बढ़ा चुका है भारत की रेटिंग

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की दीर्घकालिक स्थानीय-मुद्रा (एलसी) बॉन्ड सीमा ए2 पर अपरिवर्तित बनी हुई है और इसकी दीर्घकालिक विदेशी-मुद्रा (एफसी) बॉन्ड सीमा ए3 पर अपरिवर्तित बनी हुई है। इससे पहले 14 अगस्त को, S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की सरकारी साख को ‘बीबीबी-‘ से एक पायदान बढ़ाकर ‘बीबीबी’ कर दिया था।

एजेंसी इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 6:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement