facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्रम पोर्टल पर 28.66 करोड़ से अधिक असंगठित कामगारों ने कराया पंजीकरण : सरकार

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 4:09 PM IST
28.66 crore unorganized workers have registered on Shram Portal

सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि वर्तमान में 28.66 करोड़ से अधिक असंगठित कामगारों ने श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। लोकसभा में रेखा अरुण वर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी दी।

सदस्य ने पूछा था कि क्या सरकार श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से प्रवासी मजदूरों का एक पृथक डेटाबेस रखती है ? भूपेंद्र यादव ने बताया, ‘‘14 मार्च 2030 की स्थिति के अनुसार 28.66 करोड़ से अधिक असंगठित कामगारों ने श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है जिसमें से लगभग 8.30 करोड उत्तर प्रदेश से हैं।’’

उन्होंने बताया कि श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित प्रवासी कामगारों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए 26 अगस्त 2021 को श्रम पोर्टल शुरू किया था।

मंत्री ने कहा कि ई-श्रम पर पंजीकृत होने वालों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाने के लिए पोर्टल को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है।

उन्होंने कहा कि ई-श्रम पर पंजीकृत होने वाले लोग इस एकीकरण के माध्यम से निर्बाध रूप से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना (PMSYM) का लाभ ले सकते हैं।

श्रम एवं रोजागार मंत्री ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल को राष्ट्रीय कॅरियर सेवा पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पर पंजीकृत होने वाले लोग राष्ट्रीय कॅरियर सेवा (NCS) पोर्टल पर निर्बाध रूप से पंजीकरण करा सकते हैं और उपयुक्त नौकरी के अवसरों की तलाश कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement