facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में 4,900 से अधिक नई मल्टीनेशनल कंपनियां खुलीं, 1,330 बंद हुईं : सरकार

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 2:32 PM IST
Over 4,900 new MNCs opened in India, 1330 closed: Government
BS

सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि देश में करीब 1,330 बहु-राष्ट्रीय कंपनियां (MNC) बंद हो गई वहीं 4,900 से अधिक नई कंपनियां खुली हैं जिससे रोजगार के नए अवसर खुले हैं। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियों का बंद होना और कुछ नई कंपनियों का खुलना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि देश में 1,330 बहुराष्ट्रीय कंपनियां बंद हो गई हैं, जिनमें से 313 विदेशी कंपनियां हैं। प्रकाश ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी है कि इसकी तुलना में (बंद हुई कंपनियों) 4,906 नई बहुराष्ट्रीय कंपनियां खुली हैं। इससे रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।’

उन्होंने हालांकि वह अवधि नहीं बताई कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां कब बंद हुईं और कब नई खुलीं।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 2:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement