facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

मॉर्गन स्टेनली, नोमुरा ने FY24 में भारत की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाया

नोमुरा रिसर्च ने भी वित्त वर्ष 2024 के लिए वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 5.9 प्रतिशत कर दिया, जबकि पहले 5.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था।

Last Updated- September 01, 2023 | 10:31 PM IST
Indian economic growth

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने के आंकड़े आने के एक दिन बाद आर्थिक अनुमान लगाने वाली कुछ एजेंसियों ने भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ा दिया है, जिनमें मूडीज के अलावा मॉर्गन स्टैनली और नोमुरा शामिल हैं।

मॉर्गन स्टैनली ने अपनी शोध रिपोर्ट में कहा है कि जून में समाप्त तिमाही में जीडीपी वृद्धि उम्मीद से ज्यादा रही है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा, ‘हमने वित्त वर्ष 24 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है। तेज घरेलू मांग को देखते हुए ऐसा किया गया है, जो वैश्विक वृद्धि कमजोर होने से प्रभावित नहीं हुई है।’

नोमुरा रिसर्च ने भी वित्त वर्ष 2024 के लिए वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 5.9 प्रतिशत कर दिया, जबकि पहले 5.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था। बहरहाल इसने कहा है कि कमजोर मॉनसून, बढ़ी खाद्य महंगाई, सरकार का पूंजीगत व्यय घटने और वैश्विक वृद्धि सुस्त रहने के कारण घरेलू मांग में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं, जिससे 2023 की दूसरी छमाही में आर्थिक वृद्धि सुस्त होगी। नोमुरा ने वित्त वर्ष 25 के लिए जीडीपी की वृद्धि का अनुमान 6.5 प्रतिशत से घटाकर 5.6 प्रतिशत कर दिया है।

हालांकि एमके ने वित्त वर्ष 24 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान यथावत 5.6 प्रतिशत रखा है। इसने कहा है कि हमें लगता है कि आर्थिक गतिविधियों में सुधार अभी व्यापक नहीं है। बहरहाल सेवा गतिविधियों में सतत तेजी और वृद्धि को गति देने के लिए नीतिगत बदलाव से वृद्धि की संभावना बढ़ती है और इससे वृद्धि नीचे जाने के दबाव कम हो सकते हैं।

वित्त वर्ष 24 में जीडीपी वृद्धि छह प्रतिशत रहने का अनुमान लगाते हुए एसबीआई कैप्स ने कहा है कि पूंजीगत व्यय बढ़ाकर बुनियादी ढांचे पर जोर देने की सरकार की कवायद अर्थव्यवस्था को गति देने का काम कर रही है।

First Published - September 1, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट