facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Morgan Stanley ने भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखाया भरोसा, रेटिंग को किया अपग्रेड

Advertisement

Morgan Stanley ने भारत की स्थिति को  'ओवरवेट' (overweight) में अपग्रेड कर दिया है।  

Last Updated- August 03, 2023 | 9:32 AM IST
morgan stanley

अमेरिका की ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने भारत की स्थिति को  ‘ओवरवेट’ (overweight) में अपग्रेड कर दिया है।  वहीं, चीन, ताइवान और ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग को घटाकर ‘इक्वल-वेट’ (equal weight) कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले Fitch ने डेट सीलिंग को देखते हुए अमेरिका पर आउटलुक डाउनग्रेड कर दिया था। मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों ने रिपोर्ट में कहा, “भारत में लंबी तेजी की शुरुआत होने वाली है।”

ये भी पढ़ें : Fitch ने किया US को डाउनग्रेड, Share Market में मचा हाहाकार; Sensex 966 अंक लुढ़का

भारत का आउटलुक बढ़ा 

Morgan Stanley की लेटेस्ट रिपोर्ट में भारत का आउटलुक बढ़ाकर  Overweight कर दिया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत का भविष्य काफी हद तक चीन के अतीत के समान दिखता है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि एक दशक में भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट चीन से आगे निकल जाएगा।
मॉर्गल स्टेनली का मानना है कि भारत में पिछले कुछ सालों में स्ट्रक्चरल रिफॉर्म देखने को मिले हैं, जिसका असर अब देखा जा सकता है। इन्हीं रिफॉर्म और आर्थिक स्थिरता से कैपेक्स और प्रॉफिट आउटलुक को सपोर्ट मिला है। बता दें कि भारत के अलावा, कोरिया पर Overweight का आउटलुक बरकरार है।

ये भी पढ़ें : Fitch ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को घटाकर एए+ किया, जानें क्या है इसके मायने ?

सेंसेक्स 68,000 के पार जा सकता है: Morgan Stanley

मॉर्गन स्टेनली को भी उम्मीद है कि दिसंबर तक सेंसेक्स 68,500 अंक तक पहुंच जाएगा और उम्मीद है कि सूचकांक 25 साल के औसत 20x की तुलना में 20.5 गुना के अनुगामी मूल्य-से-आय गुणक(trailing price-to-earnings multiple) पर व्यापार करेगा।

फर्म का कहना है कि सेंसेक्स का 68 हजार का टार्गेट तब पूरा हो सकता है अगर कमोडिटी की कीमतों में महत्वपूर्ण वृद्धि की अनुपस्थिति रहे, अमेरिका में मंदी न आए और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपने कार्यों पर रोक बनाए रखें।

चीन, ताइवान और ऑस्ट्रेलिया पर आउटलुक घटा

ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने चीन, ताइवान पर आउटलुक को घटाया है। इसका मतलब है कि चीन और ताइवान दोनों को डाउनग्रेड कर Equalweight कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के बाजारों में तेजी रुकने लगी है। वहीं, ऑस्ट्रैलिया पर Underweight का नजरिया दिया है।  रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में अर्निंग डाउनग्रेड साइकिल में हैं और वैल्युएशंस महंगे हैं।

ये भी पढ़ें : विश्लेषकों की चेतावनी के बावजूद, स्मॉलकैप, मिडकैप में बढ़त जारी

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 9:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement