facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MoSPI ने शुरू की 2025 में 8वीं आर्थिक जनगणना कराने की तैयारी; सातवीं का परिणाम अभी सार्वजनिक होना बाकी

Advertisement

8th Economic Census likely in 2025: इसके पहले सातवीं आर्थिक जनगणना के आंकड़ों के संग्रह की प्रक्रिया 2019 में शुरू की गई थी।

Last Updated- August 14, 2024 | 12:47 AM IST
MoSPI starts preparations to conduct 8th economic census in 2025; Result of class 7th is yet to be made public MoSPI ने शुरू की 2025 में 8वीं आर्थिक जनगणना कराने की तैयारी; सातवीं का परिणाम अभी सार्वजनिक होना बाकी

8th Economic Census in India, 2025: सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (मोस्पी/MoSPI) ने 8वीं आर्थिक जनगणना (इकोनॉमिक सेंसस इन इंडिया/EC) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले साल औपचारिक रूप से इसकी शुरुआत होगी। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि हालांकि आर्थिक जनगणना के सातवें संस्करण का परिणाम अभी सार्वजनिक किया जाना बाकी है।

एक सूत्र ने कहा, ‘केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आठवीं आर्थिक जनगणना के लिए धन की जरूरतों और इस काम में लगने मानव संसाधन का ब्योरा दाखिल करने को कहा है। इस कवायद के लिए राज्यों को एक समर्पित इकाई बनानी होगी। इस बार मंत्रालय राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बेहतर तालमेल चाहता है, जिससे समय से परिणाम मिल सकें।’

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने संसद को सूचित किया कि गुणवत्ता को लेकर चिंता के कारण सातवीं ईसी के परिणाम जारी करने में देरी हो रही है क्योंकि 27 राज्यों (पश्चिम बंगाल को छोड़कर) और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से 22 ने पिछले दिसंबर तक इसको मंजूरी नहीं दी थी।

सूत्रों ने कहा, ‘हमने सातवीं आर्थिक जनगणना का मामला अब बंद कर दिया है, इसलिए हम आठवीं की ओर आगे बढ़ सकते हैं। नए सर्वे की अवधि 2025-26 होगी।’ इसके पहले सातवीं आर्थिक जनगणना के आंकड़ों के संग्रह की प्रक्रिया 2019 में शुरू की गई थी।

कोविड-19 महामारी के व्यवधानों के कारण यह कवायद 2021 में पूरी की जा सकी। एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘पहली जनगणना के परिणाम पेश करने के हिसाब से अब बहुत देरी हो चुकी है। इसलिए हमें इसके लिए नई कवायद शुरू करने की जरूरत है।’ इस जनगणना से एकत्र की गई सूचनाएं राज्य और जिले के स्तर पर सामाजिक-आर्थिक विकास की योजना बनाने के लिए उपयोगी हैं।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement