facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ज्यादा नकदी से महंगाई का जोखिम नहीं: MPC सदस्य आशिमा गोयल

Advertisement

MPC सदस्य आशिमा गोयल ने कहा, 'मेरे विचार से एमपीसी को महंगाई के अनुमान के हिसाब से वास्तविक नीतिगत दरें सुनिश्चित करनी चाहिए'

Last Updated- August 25, 2023 | 10:37 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की सदस्य आशिमा गोयल ने मनोजित साहा से बातचीत में कहा कि आगामी महीने में आंकड़े आने के बाद महंगाई को लेकर अनुमान बदल सकते हैं. प्रमुख अंश…

क्या रीपो रेट कम से कम एक साल तक मौजूदा स्तर पर बना रहेगा?

ऐसा जरूरी नहीं है। अगले कुछ महीनों में और आंकड़े आने से अनुमान बदल सकता है।

क्या आपको लगता है कि अधिक नकदी से महंगाई का जोखिम है?

ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि महंगाई को लक्षित करने के दौर में कम अवधि की दरें ज्यादा हैं और बैंकों की अतिरिक्त नकदी रिजर्व बैंक के पास आ रही है। अनौपचारिक मसले एक हद तक हो सकते हैं।

महंगाई कुछ महीने बढ़ी हुई रहेगी, ऐसे में क्या रिजर्व बैंक किसी उपाय पर विचार कर रहा है?

जहां तक खाद्य वस्तुओं का मसला है, आपूर्ति संबंधी कदम ज्यादा प्रभावी होते हैं। खाद्य अर्थव्यवस्था में हस्तक्षेप का सरकार का व्यापक अनुभव है। सब्जियों की खेती का चक्र छोटा होता है, और यह स्थिति बदल जाएगी। मेरे विचार से एमपीसी को महंगाई के अनुमान के हिसाब से वास्तविक नीतिगत दरें सुनिश्चित करनी चाहिए।

पिछले कुछ दिन में नकदी घाटे की स्थिति में है। क्या आपको लगता है कि यह घाटा अस्थायी है और अगले माह की शुरुआत से स्थिति पलट जाएगी?

महंगाई को लक्ष्य बनाने की व्यवस्था में कम अवधि की नकदी समायोजित की जाती है, जिससे कम अवधि की दरें रीपो रेट के आसपास बनी रहें। इसलिए अगर कम अवधि की दरों की वजह से कोई घाटा हो रहा है तो रीपो उसे पलट देगा।

त्योहारी के समय में घाटे में नकदी बनाए रखना क्या बेहतर रणनीति होगी?

केवल उस सीमा तक, जब तक कि कम अवधि की दरें निर्धारित रीपो रेट से ऊपर न बढ़ें।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement