facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी कर सकते हैं नगर निकाय

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 11:16 PM IST
green bond

वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक नगर निकायों के बॉन्डों को प्रोत्साहित करने पर विचार कर रहे हैं, वहीं ऋण बाजार के सूत्रों ने कहा कि अगले 2 से 4 महीने में इस तरह के करीब 5 से 6 निगम 1,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड की बिक्री कर सकते हैं।

एक सूत्र ने कहा, ‘व्यवस्था करने वालों के बीच करीब 5 या 6 नगर निकायों के साथ बातचीत चल रही है। इसके माध्यम से धन जुटाने को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है। हम अगले  3-4 महीने में कुल 1,000 रुपये के जारी बॉन्ड देख सकते हैं।’

सोमवार को इंदौर नगर निगम ने कहा कि उसने 244 करोड़ रुपये के रेटेड और लिस्टेड ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने के लिए ऑफर दस्तावेज दाखिल किया है।

इंडिया रेटिंग्स द्वारा एए प्लस रेटिंग और केयर रेटिंग्स द्वारा एए रेटिंग वाले ग्रीन बॉन्ड 4 स्ट्रिप्स के प्रारूप में होंगे। स्ट्रिप्स के रूप में जारी होने वाले बॉन्डों में अलग  से हस्तांतरणीय और भुनाने वाले हिस्से के रूप में होते हैं। इन अलग अलग हिस्सों की परिपक्वता 3 साल, 5 साल, 7 साल और 9 साल होगी। इंदौर के ग्रीन बॉन्डों की कूपन दर 8.25 प्रतिशत है, जिसका छमाही भुगतान होगा और प्रभावी सालाना प्रतिफल 8.42 प्रतिशत होगा।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement