facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NAAM 200: कनेक्टिविटी बढ़ाएगी श्रीलंका के साथ संबंध- वित्त मंत्री सीतारमण

Advertisement

सीतारमण ने कहा कि श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान यहां SBI की उपस्थिति ने भारत द्वारा श्रीलंका को एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा के सुचारु विस्तार का मार्ग प्रशस्त किया।

Last Updated- November 02, 2023 | 10:02 PM IST
India will work closely with Sri Lanka to deepen civilisational ties: FM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारत अपने प्राचीन सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ कनेक्टिविटी को ध्यान का मुख्य क्षेत्र बनाकर श्रीलंका के साथ मिलकर काम करेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि श्रीलंका के आर्थिक रिकवरी के साथ कर्ज के पुनर्गठन के मसले पर भारत मिलकर काम करना जारी रखेगा।

श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के आने के 200 साल पूरे होने पर आयोजित एनएएएम 200 (NAAM 200) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर पहले से ही काम प्रगति पर है, जिसमें यात्री फेरी सेवाओं पर काम, आर्थिक व तकनीकी सहयोग समझौते पर बातचीत और यूपीआई परआधारित डिजिटल भुगतान जैसे मसले शामिल हैं।

सीतारमण ने कहा, ‘हम अन्य चिह्नित क्षेत्रों पर भी मिलकर नजदीकी से काम कर रहे हैं। हमे दो देशों के बीच संपर्क बढ़ाया है और अपने लोगों के लिए अनुभव व अवसरों की संभावनाएं बढ़ा रहे हैं। भारतीय मूल के तमिल दोनों देशों के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।’

सीतारमण ने श्रीलंका के पूर्वी बंदरगाह शहर त्रिंकोमाली का दौरा किया और वहां उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा का उद्घाटन किया। सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कॉरपोरेट जगत को समर्थन देने में एसबीआई की भूमिका की सराहना भी की। सीतारमण श्रीलंका की तीन दिन की यात्रा पर हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान यहां एसबीआई की उपस्थिति ने भारत द्वारा श्रीलंका को एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा के सुचारु विस्तार का मार्ग प्रशस्त किया।

इसके अलावा एसबीआई श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कॉरपोरेट जगत का समर्थन करके महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीतारमण ने बाद में बंदरगाह शहर में लंका इंडियन ऑयल कंपनी परिसर का दौरा भी किया।

सीतारमण की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही जब दोनों देशों के बीच आर्थिक तथा प्रौद्योगिकी सहयोग समझौते (ईटीसीए) पर 12वें दौर की बैठक लंबे अंतराल के बाद आयोजित की गईं।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement