facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Naukri Hiring Outlook Survey: अधिकतर कंपनियां जुलाई-दिसंबर में कर सकती हैं हायरिंग

Advertisement

हायरिंग करने वाले करीब 92 प्रतिशत को उम्मीद है कि कंपनियां पेशेवरों की हायरिंग करेंगी।

Last Updated- August 21, 2023 | 11:11 PM IST
IT Stocks to buy
BS

Naukri Hiring Outlook Survey: अधिकतर कंपनियां 2023 की दूसरी छमाही में हायरिंग करने की योजना बना रही हैं। इसमें नये पदों के अलावा छोड़कर जाने वाले लोगों के स्थान पर होने वाली हायरिंग शामिल हैं। सोमवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह कहा गया।

सर्वेक्षण में शामिल हुई 1,200 से अधिक भर्ती करने वाली इकाइयां

नौकरी हायरिंग आउटलुक सर्वेक्षण के अनुसार, अधिकतर कंपिनयों को जुलाई-दिसंबर की अवधि के दौरान बिजनेस डेवलपमेंट, मार्केटिंग और ऑपरेशन पदों पर हायरिंग की उम्मीद है। सर्वेक्षण में 1,200 से अधिक भर्ती करने वाली इकाइयां और सलाहकारों ने हिस्सा लिया। यह सर्वेक्षण देशभर में कंपनियों तथा उद्योगों में भर्ती के रुझान को मापने के लिए साल में दो बार किया जाता है।

Also read: ग्रामीण मांग के बल पर होजरी उद्योग की आय 2023-24 में 20 प्रतिशत तक बढ़ेगी: रिपोर्ट

26 प्रतिशत कंपनियां नई हायरिंग करेंगी!

नौकरी हायरिंग आउटलुक सर्वेक्षण के अनुसार, नियुक्ति करने वाले करीब 92 प्रतिशत को उम्मीद है कि कंपनियां पेशेवरों की हायरिंग करेंगी। करीब 47 प्रतिशत भर्तीकर्ताओं ने नये पदों के अलावा कंपनियां छोड़कर जाने वाले लोगों के स्थान पर होने वाली हायरिंग का अनुमान लगाया है, जबकि 26 प्रतिशत ने नई नौकरियों के सृजन की उम्मीद जतायी है।

4 फीसदी कंपनियों ने छंटनी की आशंका जताई

निष्कर्षों के अनुसार, हायरिंग करने वाली करीब 20 प्रतिशत इकाइयों ने कहा कि वे वर्ष के आखिरी छह महीने में अपने कर्मचारियों की संख्या यथावत बनाए रखेंगे और केवल चार प्रतिशत ने इस अवधि के दौरान छंटनी या संख्या में कमी की आशंका जतायी है।

नौकरीडॉटकॉम के मुख्य व्यवसाय अधिकारी पवन गोयल ने कहा, ‘हायरिंग में शामिल 92 प्रतिशत ने भर्तियां होने का अनुमान लगाया है। सर्वेक्षण में शामिल आधे से अधिक प्रतिभागियों ने अपेक्षित भर्तियों के एक बार फिर सामान्य होने की बात कही है।’

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 7:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement