facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY26 में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 7% बढ़कर ₹12.92 लाख करोड़ पर पहुंचा, रिफंड में सुस्ती का मिला फायदा

Advertisement

1 अप्रैल से 10 नवंबर के बीच रिफंड जारी करने में 18 फीसदी की गिरावट आई है और यह 2.42 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा

Last Updated- November 11, 2025 | 5:57 PM IST
Net direct tax collection rises 7%

चालू वित्त वर्ष (FY26) में अब तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 7 फीसदी बढ़कर 12.92 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इसकी वजह कॉर्पोरेट टैक्स से बेहतर वसूली और रिफंड में सुस्ती बताई जा रही है। 1 अप्रैल से 10 नवंबर के बीच रिफंड जारी करने में 18 फीसदी की गिरावट आई है और यह 2.42 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।

कॉर्पोरेट और इनकम टैक्स कलेक्शन बढ़ा

इस अवधि के दौरान नेट कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन लगभग 5.37 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 2024 की समान अवधि में 5.08 लाख करोड़ रुपये था।

नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स— जिसमें पर्सनल और हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) शामिल हैं— से चालू वित्त वर्ष में अब तक लगभग 7.19 लाख करोड़ रुपये की वसूली हुई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में करीब 6.62 लाख करोड़ रुपये थी।

सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) कलेक्शन चालू वित्त वर्ष में अब तक 35,682 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 35,923 करोड़ रुपये की तुलना में मामूली रूप से कम है। सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 में STT से 78,000 करोड़ रुपये जुटाना है।

Also Read: अमेरिका-चीन की रफ्तार हुई धीमी, भारत ने पकड़ी सबसे तेज ग्रोथ की लाइन: UBS रिपोर्ट

ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में मामूली वृद्धि

रिफंड एडजस्ट करने से पहले ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन चालू वित्त वर्ष में अब तक 15.35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.15 फीसदी अधिक है।

कुल मिलाकर नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन — जिसमें पर्सनल इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स शामिल हैं — चालू वित्त वर्ष में 10 नवंबर तक सालाना आधार पर 7 फीसदी बढ़कर 12.92 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा लगभग 12.08 लाख करोड़ रुपये था।

डेलॉयट इंडिया के भागीदार रोहिंटन सिधवा ने कहा कि आंकड़े दर्शाते हैं कि पिछले साल ब्याज दरों में भारी कटौती के बावजूद नॉन-कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में उल्लेखनीय वृद्धि जारी है। यह एक बहुत अच्छा संकेत है, जो आय स्तर में मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement