facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल-अगस्त में भारत में नेट FDI घट कर 3 अरब डॉलर पहुंचा, वैश्विक निवेश गतिविधियां पड़ी सुस्त

Advertisement

RBI की अर्थव्यवस्था की स्थिति रिपोर्ट (19 अक्टूबर को जारी) में बताया गया है कि इसका वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश साइकल पर प्रतिकूल असर पड़ता है, जो पहले से ही गिरावट में है।

Last Updated- October 22, 2023 | 9:02 PM IST
Maharashtra is the first choice of foreign investors, received FDI worth Rs 1.13 lakh crore in just six months विदेशी निवेशकों की पहली पसंद महाराष्ट्र, सिर्फ छह महीने में मिला 1.13 लाख करोड़ रुपये का FDI

भारत के शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में अप्रैल-अगस्त 2023 के दौरान गिरकर 2.99 अरब डॉलर रहा। यह अप्रैल-अगस्त 2022 के दौरान वैश्विक निवेश तेजी से बढ़ने और देश में विदेशी मुद्रा वापस आने के कारण 18.03 अरब डॉलर रहा था। दरअसल, देश में आने वाले निवेश में से विदेश में होने वाले निवेश को घटाने पर शुद्ध एफडीआई प्राप्त होता है।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों (अक्टूबर, 2023 की बुलेटिन) के अनुसार अप्रैल से अगस्त 2023 के दौरान भारत में एफडीआई 7.28 अरब डॉलर हुआ था जबकि भारत से विदेश में होने वाला एफडीआई निवेश 4.28 अरब डॉलर था। हालांकि अप्रैल 2022 में भारत को 22.79 अरब डॉलर एफडीआई मिला था जबकि भारत से विदेश में होने वाला एफडीआई 4.76 अरब डॉलर था।

2022 के मुकाबले 2022 में सुस्त पड़ा FDI

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 24) के पांच महीनों अप्रैल-अगस्त के दौरान भारत में होने वाला प्रत्यक्ष निवेश बढ़कर 19.63 अरब डॉलर हो गया जबकि यह अप्रैल-अगस्त 2022 में में 11.41 अरब डॉलर था। इस वित्त वर्ष में भारत में निवेश बढ़ने का कारण भारत में धन का वापस आना/विनिवेश था।

उच्च ब्याज दर के बने रहने से बढ़ सकता है रिस्क

आरबीआई ने मौद्रिक नीति रिपोर्ट के साथ मौद्रिक नीति की समीक्षा (अक्टूबर, 2023) में कहा था कि वह आने वाले समय में अमेरिका में ब्याज दर की ‘दीर्घावधि की उच्च’ देख रहा था। इस क्रम में अन्य एई की ईएमई परिसंपत्तियों के प्रति जोखिम बढ़ सकता है। इनसे पूंजी प्रवाह प्रभावित हो सकता है। अभी वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भी कम हो रहा है।

उच्च ब्याज दरों के कारण पूंजी बाजार में गतिविधियां धीमी होने से वैश्विक स्तर पर विलय और अधिग्रहण की गतिविधियां 10 वर्ष के निचले स्तर पर हैं। इसका वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के चक्र पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इस क्रम में आरबीआई की अर्थव्यवस्था की स्थिति की रिपोर्ट (19 अक्टूबर, 2023 को जारी) ने भी सुस्ती आने के बारे में कहा था।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 8:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement