facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल-जुलाई 2024 में net FDI 5.5 अरब डॉलर तक पहुंचा; मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर्स की अहम हिस्सेदारी

Advertisement

रिजर्व बैंक ने कहा, ‘तीन चौथाई से अधिक आवक प्रमुख स्रोत देशों सिंगापुर, मॉरीशस, नीदरलैंड, अमेरिका, बेल्जियम और जापान से हुई है।’

Last Updated- September 21, 2024 | 7:34 AM IST
FDI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बढ़कर 5.5 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 3.8 अरब डॉलर था।

इसमें वृद्धि की वजह सकल एफडीआई की बढ़ी आवक है, जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 के शुरुआती 4 महीनों के दौरान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 23.6 फीसदी वृद्धि हुई है और यह 27.7 अरब डॉलर हो गया है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रत्यक्ष निवेश करने वालों द्वारा प्रत्यावर्तन (मुनाफा, लाभांश आदि अपने देश में भेजने)और विनिवेश वित्त वर्ष के शुरुआती 4 महीनों में बढ़कर 15.9 अरब डॉलर हो गया, जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह 14.7 अरब डॉलर था।

सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की आवक में विनिर्माण, वित्तीय सेवाओं, संचार सेवाओं, कंप्यूटर सेवाओं और बिजली व अन्य ऊर्जा क्षेत्रों की हिस्सेदारी तीन चौथाई से अधिक है।

अर्थव्यवस्था की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट में रिजर्व बैंक ने कहा, ‘तीन चौथाई से अधिक आवक प्रमुख स्रोत देशों सिंगापुर, मॉरीशस, नीदरलैंड, अमेरिका, बेल्जियम और जापान से हुई है।’

Advertisement
First Published - September 21, 2024 | 7:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement