facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल-सितंबर में 10 प्रतिशत कम आईं नई नौकरियां

Advertisement

ईपीएफओ की ओर से जारी ताजा पेरोल आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 24 की अप्रैल सितंबर तिमाही में 58.6 लाख नए सबस्क्राइबर जुड़े हैं।

Last Updated- November 22, 2023 | 10:50 PM IST
IT companies' valuation hits 5-year low amid selloff by investors

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही (अप्रैल सितंबर) के दौरान सबस्क्राइबरों की संख्या में 10.1 प्रतिशत की कमी आई है, जिससे औपचारिक नौकरियों के सृजन में सुस्ती का पता चलता है।

ईपीएफओ की ओर से जारी ताजा पेरोल आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 24 की अप्रैल सितंबर तिमाही में 58.6 लाख नए सबस्क्राइबर जुड़े हैं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 65.2 लाख सबस्क्राइबर जुड़े थे।

यह नौकरियों के बाजार में ऐसे समय में उल्लेखनीय बदलाव है, जब स्वरोजगार करने वाले लोगों की संख्या पिछले कुछ साल से लगातार बढ़ रही है।

प्रमुख श्रम अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अनौपचारिक प्रकृति की नौकरियों की संख्या बढ़ रही है। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि औपचारिक रूप से नौकरियां करने वाले लोगों को ही सामाजिक सुरक्षा संबंधी लाभ होता है और उन्हें श्रम कानूनों के माध्यम से संरक्षण मिलता है।

इसके अलावा 18 से 28 साल उम्र के युवा सबस्क्राइबरों की संख्या भी इस साल 9.54 प्रतिशत घटकर 39.3 लाख रह गई है, जो पिछले साल की समान अवधि में 43.4 लाख थी। यह महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इस आयु वर्ग के सबस्क्राइबर सामान्यतया पहली बार श्रम बाजार में आते हैं और इससे अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत मिलते हैं।

टीमलीज सर्विसेज की सह संस्थापक रितुपर्णा चक्रवर्ती ने कहा कि औपचारिक नौकरियां दने वाले टेक्नोलॉजी और ज्ञान के क्षेत्र में कार्यबल में कटौती की गई है, क्योंकि ये क्षेत्र राजस्व में गिरावट और स्थिर मांग से जूझ रहे हैं। इसके कारण इनकी भर्तियां इस साल प्रभावित हुई हैं।

उन्होंने कहा कि तमाम मामलों में कैंडीडेट को प्लेसमेंट का ऑफर मिला, लेकिन वे अभी आधिकारिक रूप से फर्म में ज्वाइन करने का इंतजार कर रहे हैं।

साथ ही महिला सबस्क्राइबरों की संख्या में भी 11.1 प्रतिशत गिरावट आई है। इनकी संख्या पिछले साल की समान अवधि के 17.3 लाख की तुलना में इस साल घटकर 15.3 लाख रह गई है। इससे महिलाओं को औपचारिक नौकरियां मिलने में आ रही कठिनाइयों का पता चलता है।

यूनिवर्सिटी आफ बाथ में विजिटिंग प्रोफेसर संतोष मेहरोत्रा ने हा कि श्रम बाजार में रिकवरी अभी होनी है, क्योंकि औपचारिक नौकरियों का सृजन अभी सुस्त है और श्रम बल के मुताबिक इसमें वृद्धि नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से खासकर युवा और युवतियां स्वरोजगार कर रहे हैं या कृषि क्षेत्र से जुड़ रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement