facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जून में विनिर्माण की नई परियोजनाएं घटीं

Advertisement

मार्च की तुलना में जून में 48 फीसदी कम नई परियोजनाओं की घोषणा हुई

Last Updated- July 06, 2023 | 12:06 AM IST
manufacturing PMI

जून 2023 में समाप्त हुई तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र की घोषित नई निवेश परियोजनाओं में गिरावट आई। परियोजनाओं की निगरानी करने वाले सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (CMIE) के आंकड़ों के अनुसार मार्च तिमाही के साथ एक साल पहले की अवधि की तुलना में भी जून की नई परियोजनाओं का मूल्य कम था।

जून में विनिर्माण क्षेत्र में करीब 85,000 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की घोषणा की गई थी। मार्च में करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा हुई थी। लिहाजा मार्च की तुलना में जून में 48 फीसदी कम नई परियोजनाओं की घोषणा हुई।

इसी तरह जून 2022 में 2.5 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा हुई थी और बीते साल की तुलना में इस जून में 66 फीसदी कम परियोजनाओं की घोषणा हुई। दिसंबर 2020 की तिमाही के बाद जून में सबसे कम मूल्य की विनिर्माण परियोजनाओं की घोषणा हुई।

हालांकि जून में कोविड से पहले की तुलना में कम गिरावट हुई। दरअसल जून 2019 में 0.4 लाख करोड़ रुपये और जून 2018 में 0.9 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा हुई थी।

नई परियोजनाओं की घोषणा में 2020 के बाद महत्त्वपूर्ण रूप से इजाफा हुआ। इस क्रम में जून 2021 में 3.2 लाख करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की घोषणा हुई। बीती चार तिमाहियों में नई परियोजनाओं की संख्या में निरंतर इजाफा हुआ है।

नई परियोजनाओं की घोषणा में चुनिंदा क्षेत्रों ने प्रमुख भूमिका निभाई। रसायन और रसायन उत्पादन क्षेत्र में नई परियोजनाओं की अधिक घोषणाएं हुईं। इस क्षेत्र में 0.5 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं घोषित हुईं।

लिहाजा घोषित नई परियोजनाओं की आधी से अधिक परियोजनाएं इस क्षेत्र में घोषित हुईं। हालांकि मशीनरी, यातायात उपकरणों के साथ साथ धातु व धातु उत्पादन क्षेत्रों में भी गतिविधियां हुईं।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement