facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले, हालात समझकर अर्थव्यवस्था के लिए करेंगे सर्वश्रेष्ठ प्रयास

Advertisement

56 साल के मल्होत्रा उस समय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार संभालने जा रहे हैं जब सुस्त होती अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ब्याज दर में कटौती की बातें जोर-शोर से उठ रही हैं।

Last Updated- December 10, 2024 | 10:45 PM IST
RBI MPC Meet

भारतीय रिजर्व बैंक के नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मंगलवार को कहा कि वह हालात को समझने और अर्थव्यवस्था के लिए सर्वोत्तम काम करने की कोशिश करेंगे। मल्होत्रा को एक दिन पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक का 26वां गवर्नर नियुक्त किया गया है।

वित्त मंत्रालय के बाहर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मल्होत्रा ​​ने कहा, ‘मुझे पहले पदभार ग्रहण करने, उस जगह और सभी पहलुओं को समझने दीजिए। वहां अलग भूमिका है। अर्थव्यवस्था के लिए जो भी जरूरी होगा, हमें सर्वोत्तम करना होगा।’

56 साल के मल्होत्रा उस समय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार संभालने जा रहे हैं जब सुस्त होती अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ब्याज दर में कटौती की बातें जोर-शोर से उठ रही हैं। वित्त वर्ष 25 की जुलाई – सितंबर की तिमाही में भारत की आ​र्थिक वृदि्ध सात तिमाही में सबसे कम महज 5.4 फीसदी थी।

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने बीते सप्ताह रीपो रेट यानी बेंचमार्क ब्याज दरों को 6.5 फीसदी पर यथावत रखा था। समिति ने महंगाई को काबू में रखने के लिए दर को यथावत रखा था लेकिन नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को 50 आधार अंक कम करके अधिक नकदी मुहैया करवाई।

यूबीएस सिक्योरिटीज की भारत की मुख्य अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता जैन का मानना है कि रिजर्व बैंक के नए गवर्नर को वृद्धि के जो​खिमों और हालिया समग्र उपभोक्ता मूल्य सूचकांक महंगाई (अक्टूबर में 6.2 फीसदी) के बीच संतुलन बनाने की जरूरत होगी। महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक के मध्यम अवधि के लक्ष्य 4 फीसदी से काफी अधिक है। उन्होंने कहा ‘नए गवर्नर के वित्त मंत्रालय से आने के कारण बाजार के प्रतिभागियों का अनुमान है कि मौद्रिक नीति के फैसलों में सरकार अधिक जोरदार भूमिका निभा सकती है।’

एमके ग्लोबल फाइनैंशियल सर्विसेज की मुख्य अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा के अनुसार मल्होत्रा ने अपने राजस्व सचिव के कार्यकाल के दौरान पूंजी बाजार पर करों को लेकर सख्त निर्णय लिए हैं। इसमें सभी परिसंपत्ति वर्गों पर पूंजीगत लाभ कर तर्कसंगत बनाना शामिल है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि उन्होंने हाल में अत्यधिक कर अनुपालन और कारोबारी गतिविधियों पर नोटिस जारी करने के नकारात्मक पक्ष को स्वीकारा है।’

जैन ने कहा कि खाद्य वस्तुओं के दामों में आई उछाल आने वाले कुछ महीनों में कम होने की उम्मीद है। ऊर्जा के कम दाम और लागत घटने के कारण समग्र खुदरा महंगाई में राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 10, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement