facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NHAI 2024-25 तक हाईवे पर 600 से ज्यादा स्थानों पर स्थापित करेगा जनसुविधा केंद्र

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 9:34 AM IST
Vehicles

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 2024-25 तक राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर 600 से ज्यादा स्थानों पर जनसुविधा केंद्र स्थापित करेगा। इन जनसुविधा केंद्रों पर पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक चार्जिंग सुविधा, रेस्तरां और खुदरा दुकानें होंगी।

एनएचएआई ने गुरुवार को यह घोषणा की। इसका लक्ष्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा अनुभव को बेहतर करना है। इसके तहत मौजूदा और आगामी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर हर 40-60 किलोमीटर पर जनसुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। एनएचएआई ने एक बयान में कहा कि केंद्रों पर यात्रियों के लिए कई सुविधाएं होंगी।

इसमें पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक चार्जिंग सुविधा, खाने-पीने के लिये रेस्तरां, खुदरा दुकानें और बैंक एटीएम शामिल हैं। एनएचएआई पहले से ही 160 जनसुविधा केंद्र आवंटित कर चुका है, जिनमें से लगभग 150 पिछले दो साल में ही स्थापित हुए हैं।

अन्य 150 जनसुविधा केंद्र अगले वित्त वर्ष में अमृतसर-बठिंडा-जामनगर गलियारा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे जैसे नए गलियारों पर स्थापित किए जाएंगे।

एनएचएआई ने बताया कि फिलहाल कई पुराने और नए गलियारों पर 75 जनसुविधा केंद्रों के लिए निविदाएं जारी की जा चुकी हैं। ये स्थान आठ राज्यों में हैं, जिनमें राजस्थान में 27, मध्यप्रदेश में 18 और हिमाचल प्रदेश में तीन स्थान हैं।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement