facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NICDC बना रहा 20 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी, विदेशी निवेशकों की बढ़ती रुचि

Advertisement

भारत सरकार के औद्योगिक गलियारा कार्यक्रम के तहत विकसित हो रहे 20 स्मार्ट शहर वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।

Last Updated- September 27, 2025 | 8:30 AM IST
Rajat Kumar Saini, chief executive officer and managing director of NICDC
Rajat Kumar Saini, chief executive officer and managing director of NICDC.

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम लिमिटेड (एनआईसीडीसी) के मुख्य कार्याधिकारी व प्रबंध निदेशक रजत कुमार सैनी ने बताया कि औद्योगिक स्मार्ट शहरों का कार्य तेजी से जारी है। जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर सहित पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया के देश इन औद्योगिक शहरों में रुचि दिखा रहे हैं। इन औद्योगिक शहरों का विकास एनआईसीडीसी कर रहा है।

सैनी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि भूराजनीतिक चिंताओं और अनिश्चितताओं के बावजूद इन शहरों में रुचि कायम है। उन्होंने कहा, ‘एनआईसीडीसी के शहर वैश्विक रुचि नियमित रूप से आकर्षित करते हैं। जापान, कोरिया और सिंगापुर के अलावा जर्मनी, इटली, यूएई (संयुक्त अरब अमीरात), यूके, ताइवान, रूस सहित अन्य देशों की इन शहरों में रुचि बढ़ रही है।’

एडवांस विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, औषधि, एयरोस्पेस, रक्षा, भारी उद्योग, कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है। सरकार के राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत औद्योगिक गलियारों पर 20 औद्योगिक स्मार्ट शहर विकसित किए जाने हैं।

इसमें व्यापक सोच विश्व स्तरीय औद्योगिक ढांचा बनाना और भारत को वैश्विक विनिर्माण का केंद्र बनाना है।

Advertisement
First Published - September 27, 2025 | 8:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement