facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निर्मला सीतारमण ने देश को दिलाया भरोसा: कच्चे तेल में उबाल के बावजूद नियंत्रण में है महंगाई

Advertisement

वित्त मंत्री ने एक लिखित उत्तर में कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का महंगाई पर मध्यम अवधि का प्रभाव कई कारकों पर निर्भर करेगा

Last Updated- March 09, 2026 | 10:14 PM IST
Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण | फाइल फोटो

प​श्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संघर्षों और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का देश में महंगाई पर कोई खास प्रभाव नहीं देखा गया है, क्योंकि भारत की महंगाई इस समय निचले स्तर के करीब है। यह बात वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में कही। 

निर्मला सीतारमण ने एक लिखित उत्तर में कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का महंगाई पर मध्यम अवधि का प्रभाव कई कारकों पर निर्भर करेगा। इनमें विनिमय दर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक मांग और आपूर्ति की स्थिति, मौद्रिक नीति के प्रभाव, सामान्य महंगाई की स्थिति तथा अप्रत्यक्ष पास-थ्रू की सीमा शामिल है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने और आम नागरिक पर इसके प्रभाव को कम से कम करने के लिए आवश्यक खाद्य वस्तुओं के लिए बफर स्टॉक बढ़ाने, खुले बाजार में खरीदे गए अनाज की रणनीतिक बिक्री करने, आयात की सुविधा और कम आपूर्ति की अवधि के दौरान निर्यात पर अंकुश लगाने जैसे कई कदम उठाए हैं। 

बीते फरवरी माह के अंत और 2 मार्च के बीच कच्चे तेल का एफओबी (फ्री ऑन बोर्ड) मूल्य भारत के लिए 69.01 डॉलर से बढ़कर 80.16 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक कच्चे तेल और भारतीय बास्केट की कीमत पिछले एक साल से गिरावट की राह पर थी।

नए 2024 आधार वर्ष श्रृंखला के तहत खुदरा महंगाई जनवरी 2026 में 2.75 फीसदी रही, जबकि उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक 2.13 फीसदी पर आंका गया। ईंधन और प्रकाश का भार 2012 के आधार वर्ष में 6.84 से घटाकर नए 2024 के आधार वर्ष में 5.49 कर दिया गया है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में खाद्य और पेय पदार्थों का भार नई श्रृंखला में 45.86 फीसदी से घटाकर 36.75 फीसदी कर दिया गया है। ऐसा सीपीआई महंगाई में खाद्य पदार्थों के कारण होने वाली मौसमी अस्थिरता को कम करने के लिए किया गया था। वित्त मंत्रालय की ताजा मासिक 

आ​र्थिक समीक्षा में कहा गया है कि व्यापक आ​र्थिक सूचकांकों में दबाव प्रद​र्शित करने के लिए कच्चे तेल की कीमतें एक नि​श्चित अवधि तक 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहनी चाहिए। मंत्रालय ने अपनी मासिक आ​र्थिक समीक्षा में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि खाड़ी क्षेत्र युद्ध लंबा ​खिंचता है तो यह अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इससे महंगाई, विनिमय दर, व्यापार और पूंजी प्रवाह, भुगतान संतुलन तथा चालू खाता घाटे पर दबाव पड़ सकता है। समीक्षा में यह भी कहा गया है कि उर्वरक और पेट्रोकेमिकल्स जैसे क्षेत्र भी प्रभावित हो सकते हैं, जो एलएनजी और कच्चे तेल पर निर्भर हैं और जिनकी कीमतें युद्ध छिड़ने के बाद से क्रमशः 9 फीसदी और 50 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘होलसेल प्राइस इंडेक्स पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। सीपीआई के लिए जब तक सरकार ईंधन की कीमतें नहीं बढ़ाती है, तब तक यह प्रभावित नहीं होगा, लेकिन पेट्रोलियम, उर्वरक आदि के संदर्भ में निर्माताओं के लिए इनपुट लागत बढ़ जाएगी। मुख्य उद्योगों के लिए यह कीमत से कम आपूर्ति का मामला है।’

Advertisement
First Published - March 9, 2026 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement