facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुंबई-वाराणसी समेत इन चार शहरों का होगा इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन, नीति आयोग ने तैयार की योजना

Advertisement

भारत को 2047 तक 30 लाख करोड़ डॉलर की विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए नीति आयोग द्वारा एक दृष्टिपत्र तैयार किया जा रहा है।

Last Updated- February 10, 2024 | 3:08 PM IST
वाराणसी में 15,000 करोड़ रुपये की 124 परियोजनाओं पर काम शुरू होगा, During GBC work on 124 projects worth Rs 15000 crore to begin in Varanasi

नीति आयोग (Niti Aayog) के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम (CEO BVR Subramaniam) ने शनिवार को कहा कि आयोग ने मुंबई, सूरत, वाराणसी और विशाखापट्टनम के आर्थिक रूपांतरण (economic transformation) और 2047 तक भारत को एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने में मदद करने के लिए एक योजना तैयार की है।

उन्होंने कहा कि आयोग की योजना 20-25 और शहरों की आर्थिक योजना तैयार करने की है, क्योंकि वे आर्थिक गतिविधियों के केंद्र हैं।

भारत को 2047 तक 30 लाख करोड़ डॉलर की विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए नीति आयोग द्वारा एक दृष्टिपत्र तैयार किया जा रहा है और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी किया जाएगा।

सुब्रमण्यम ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “नीति आयोग ने मुंबई, सूरत, वाराणसी और विशाखापट्टनम के आर्थिक बदलाव के लिए योजना तैयार की है।”

पिछले साल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नीति आयोग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी, जिसमें 2030 तक मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) की जीडीपी को 300 अरब डॉलर तक ले जाने के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा की गई थी।

सुब्रमण्यम ने कहा कि केंद्र ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए 11 दिसंबर को देश के युवाओं के विचार मांगे थे।

उन्होंने कहा, “अब तक हमें भारत के युवाओं से 10 लाख से अधिक विस्तृत सुझाव प्राप्त हुए हैं। हम कृत्रिम मेधा (AI) का उपयोग करके उन पर काम कर रहे हैं।” यह प्रक्रिया विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से आयोजित की गई थी।

Advertisement
First Published - February 10, 2024 | 3:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement