facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजट के आकलन से कम होगी नॉमिनल GDP की ग्रोथ, बढ़ सकता है राजकोषीय घाटा

Advertisement

यदि केंद्र सरकार राजकोषीय घाटे को 17.87 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य तक रख पाती है तो भी यह 6.02 प्रतिशत होगा, जबकि बजट अनुमान 5.92 प्रतिशत था।

Last Updated- January 05, 2024 | 10:11 PM IST
fiscal deficit

इस वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है लेकिन बजट के आकलन से 1.6 प्रतिशत कम नॉमिनल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि होगी। इससे केंद्र सरकार के लिए राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 5.9 प्रतिशत के लक्ष्य में रखना कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

बजट में वर्ष 2023-24 के दौरान नॉमिनल जीडीपी 10.5 प्रतिशत से बढ़ने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि इसके अग्रिम अनुमानों में 8.9 प्रतिशत होने की उम्मीद जताई गई है।

इसका असर यह है कि अर्थव्यवस्था का आकार 296.58 लाख करोड़ रुपये होगा जबकि बजट में 2023-24 के दौरान 301.75 लाख करोड़ रुपये होने को अनुमान जताया गया था। इसका अर्थ यह होगा कि अग्रिम अनुमानों के अनुसार बजट अनुमान की तुलना में वर्ष 2023-24 की जीडीपी 5.17 लाख करोड़ रुपये कम होगी।

लिहाजा यदि केंद्र सरकार राजकोषीय घाटे को 17.87 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य तक रख पाती है तो भी यह 6.02 प्रतिशत होगा, जबकि बजट अनुमान 5.92 प्रतिशत था। जीडीपी के 5.9 प्रतिशत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राजकोषीय घाटा 31,000 करोड़ रुपये कम करके 17.56 लाख करोड़ रुपये करने की आवश्यकता है।

सरकार नवंबर तक राजकोषीय घाटे को नियंत्रित कर 9.06 लाख करोड़ रुपये पर रख पाई है और यह बजट अनुमान का 50.7 प्रतिशत है। यदि राजकोषीय घाटे को 17.56 लाख करोड़ रुपये में रखा जा सकता है तो नवंबर तक का आंकड़ा कुल बजटीय घाटे का 51.63 प्रतिशत है। हालांकि यह बीते साल के नवंबर तक के 58.9 प्रतिशत से कम होगा।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement