facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NPS के कॉर्पोरेट ग्राहकों में आई कमी, नवंबर में 25 फीसदी गिरी नए सब्सक्राइबर्स की संख्या: NSO डेटा

Advertisement

नवंबर महीने में केंद्र सरकार के कर्मचारियों, राज्य सरकार के कर्मचारियों और कॉर्पोरेट सेक्टर के कर्मचारियों में से नए सबस्क्राइबर की संख्या 1,08,057 रही।

Last Updated- January 25, 2024 | 10:17 PM IST
NPS

कंपनियों में औपचारिक क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय पेंशन व्यवस्था (NPS) को अपनाया जाना नवंबर में घटकर करीब 3 साल के निचले स्तर पर आ गया है। गुरुवार को जारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के ताजा आंकड़ों से यह पता चलता है।

आंकड़ों से पता चलता है कि कॉर्पोरेट सेगमेंट से नए मासिक सबस्क्राइबरों की आवक नवंबर में 25 प्रतिशत गिरकर 7,728 रह गई, जो अक्टूबर में 10,341 थी। इसके पहले जनवरी 2021 में एनपीएस में 6,451 लोग शामिल हुए थे।

हालांकि नवंबर महीने में केंद्र सरकार के कर्मचारियों, राज्य सरकार के कर्मचारियों और कॉर्पोरेट सेक्टर के कर्मचारियों में से नए सबस्क्राइबर की संख्या 1,08,057 रही, जो इसके पहले के महीने के 70,947 की तुलना में अधिक है।

कॉर्पोरेट कर्मचारियों द्वारा एनपीएस अपनाना या न अपनाना स्वैच्छिक प्रकृति का है और इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों या सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों सहित अन्य संगठनों के कर्मचारी शामिल होते हैं।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement