facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NRI धन में तेज गिरावट, क्या रुपये की चिंता वजह है?

Advertisement

आरबीआई आंकड़ों के मुताबिक प्रवासी भारतीयों द्वारा जमा धन घटकर 9.2 अरब डॉलर रहा, हालांकि कुल एनआरआई जमा नवंबर के अंत तक 168.23 अरब डॉलर पर स्थिर

Last Updated- January 22, 2026 | 9:13 AM IST
Rupee

विदेश में रहने वाले भारतीयों द्वारा भेजे गए धन में तेज गिरावट आई है। अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) द्वारा जमा किया गया धन 26.56 प्रतिशत गिरकर 9.2 अरब डॉलर रह गया है, जो 2024 की समान अवधि में 12.55 अरब डॉलर था। नवंबर 2025 के आखिर तक कुल एनआरआई जमा 168.23 अरब डॉलर रहा। नवंबर 2024 में एनआरआई जमा 162.69 अरब डॉलर था और अक्टूबर 2024 में एनआरआई जमा 168.23 अरब डॉलर था।

एनआरआई जमा योजनाओं में फॉरेन करेंसी नॉन रेजिडेंट (एफसीएनआर) जमा, नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) जमा और नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी (एनआरओ) जमा शामिल है। अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान एफसीएनआर (बैंक) या एफसीएनआर (बी) जमा में आवक 1.86 अरब डॉलर रह गई, जो एक साल पहले 6.31 अरब डॉलर थी। नवंबर में एफसीएनआर (बी) खाते में कुल जमा 34.67 डॉलर थी। यह खाता विदेशी मुद्रा में चलाया जाता है, जिससे रुपये में उतार चढ़ाव का इस पर असर नहीं होता है।

एनआरई जमा में इस दौरान 4.26 अरब डॉलर आया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 3.38 अरब डॉलर आया था। नवंबर 2025 में एनआरई जमा 100.50 अरब डॉलर था। एनआरओ जमा में अप्रैल-नवंबर के दौरान 3.09 अरब डॉलर आया है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2.86 अरब डॉलर आया था। एनआरओ जमा में नवंबर 2025 में कुल 32.80 अरब डॉलर थे।

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 9:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement