facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NRI जमा में 24% गिरावट, आखिर क्यों कम हो रहा है विदेश से पैसा भारत में?

Advertisement

अप्रैल-फरवरी 2026 में एनआरआई जमा में 24% गिरावट, FCNR में बड़ी कमी जबकि NRE में हल्की बढ़त

Last Updated- April 24, 2026 | 8:53 AM IST
NRI deposits

प्रवासी भारतीयों की अप्रैल-फरवरी 2026 के दौरान अनिवासी भारतीय (एनआरआई) की जमा योजनाओं में जमा की गई धनराशि में 24.17 प्रतिशत की गिरावट आई और यह घटकर लगभग 11.04 अरब डॉलर रह गई। हालांकि वर्ष 2025 की इसी अवधि के दौरान यह धनराशि 14.56 अरब डॉलर थी।

फरवरी, 2026 के अंत तक कुल बकाया एनआरआई जमा राशि 167.58 अरब डॉलर थी। हालांकि फरवरी, 2025 में बकाया एनआरआई जमा राशि 160.34 अरब डॉलर और जनवरी, 2026 में 165.87 अरब डॉलर थी। एनआरआई जमा योजनाओं में विदेशी मुद्रा अनिवासी (एफसीएनआर) जमा योजना, अनिवासी बाह्य (एनआरई) जमा योजना और अनिवासी साधारण (एनआरओ) जमा योजना शामिल हैं।

अप्रैल-फरवरी 2026 की अवधि के दौरान एफसीएनआर (बैंक) या एफसीएनआर (बी) जमा में प्रवाह घटकर 0.91 अरब डॉलर रह गया जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 6.76 अरब डॉलर था। फरवरी में एफसीएनआर (बी) खातों में बकाया राशि बढ़कर 33.72 अरब डॉलर हो गई। एफसीएनआर (बी) खाता ग्राहकों को भारत में स्वतंत्र रूप से परिवर्तनीय विदेशी मुद्राओं में एक से पांच वर्ष की अवधि के लिए सावधि जमा रखने की सुविधा देता है।

दरअसल, यह खाता विदेशी मुद्रा में रखा जाता है। इसलिए यह जमा की अवधि के दौरान मुद्रा के उतार-चढ़ाव से निधियों को सुरक्षित रखता है। फरवरी, 2025 में बकाया राशि 32.49 अरब डॉलर थी।

एनआरई जमा में इस वर्ष 5.19 अरब डॉलर का प्रवाह देखा गया जबकि एक वर्ष पहले की इसी अवधि में यह 4.01 अरब डॉलर था। फरवरी 2026 में बकाया एनआरई जमा राशि 99.77 अरब डॉलर थी। फरवरी 2025 में यह 97.94 अरब डॉलर थी।

Advertisement
First Published - April 24, 2026 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement