facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NRI Deposits: प्रवासियों ने जमा किए 7.82 अरब डॉलर, FCNR खातों में आई सबसे ज्यादा रकम

Advertisement

एफसीएनआर (बी) खातों में जमा राशि 29.2 अरब डॉलर थी। इस खाते में ग्राहक भारत में सावधि जमा करते हैं, जिसे विदेशी मुद्रा में बदला जा सकता है।

Last Updated- October 21, 2024 | 9:50 PM IST
NRI deposits

अप्रैल से अगस्त 2024 के दौरान प्रवासी भारतीय (एनआरआई) जमा योजनाओं में विदेश में रह रहे भारतीयों का जमा दोगुना होकर 7.82 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2023 की समान अवधि में इन योजनाओं में 3.74 अरब डॉलर जमा हुए थे।

अगस्त 2024 में कुल एनआरआई जमा 158.94 अरब डॉलर था। एनआरआई जमा योजना में फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट (एफसीएनआर) जमा, नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) जमा और नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी (एनआरओ) जमा शामिल है।

अप्रैल-अगस्त 2024 के दौरान अधिकतम राशि एफसीएनआर (बी) जमा में आई है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मताबिक इन खातों में 3.47 अरब डॉलर आए हैं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 1.55 अरब डॉलर आए थे।

एफसीएनआर (बी) खातों में जमा राशि 29.2 अरब डॉलर थी। इस खाते में ग्राहक भारत में सावधि जमा करते हैं, जिसे विदेशी मुद्रा में बदला जा सकता है। इसकी जमा अवधि एक साल से 5 साल होती है। यह खाते विदेशी मुद्रा में प्रबंधित होते हैं, ऐसे में जमा अवधि में मुद्रा में उतार चढ़ाव का इसमें असर कम होता है।

इस अवधि के दौरान 2.51 अरब डॉलर एनआरई जमा आया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 86.8 करोड़ डॉलर जमा हुआ था। अब कुल एनआरई जमा अगस्त 2024 में 100.54 अरब डॉलर हो गया है।

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement