facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रवासी भारतीयों ने जमकर भारत भेजा पैसा, एनआरआई जमा 4 अरब डॉलर पहुंचा

Advertisement

एनआरआई जमा योजनाओं में फॉरेन करेंसी नॉन-रेजीडेंट (एफसीएनआर) डिपॉजिट, नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) डिपॉजिट और नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी डिपॉजिटल शामिल हैं।

Last Updated- August 19, 2024 | 11:02 PM IST
NRI deposits

वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही में विदेश में रह रहे भारतीयों ने प्रवासी भारतीय (एनआरआई) जमा योजनाओं में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 79 प्रतिशत अधिक धन जमा किया है। सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों से यह पता चलता है।

वित्त वर्ष 2024 की अप्रैल-जून तिमाही में एनआरआई योजनाओं में आवक 3.95 अरब डॉलर रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 2.21 अरब डॉलर थी। इसके साथ ही जून में कुल एनआरआई जमा 155.71 अरब डॉलर हो गया है।
बहरहाल आंकड़ों से पता चलता है कि जून महीने में विभिन्न एनआरआई योजनाओं में आवक 1.23 अरब डॉलर रही, जो मई में 1.7 अरब डॉलर थी।

एनआरआई जमा योजनाओं में फॉरेन करेंसी नॉन-रेजीडेंट (एफसीएनआर) डिपॉजिट, नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) डिपॉजिट और नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी डिपॉजिटल शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल जून तिमाही में सबसे ज्यादा आवक एफसीएनआर (बी) में हुई है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में इन खातों में 1.68 अरब डॉलर आया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 1.12 अरब डॉलर था। इस तरह के खातों में कुल जमा 27.41 अरब डॉलर हो गया है।

एफसीएनआर बी खातों में भारत में 1 साल से 5 साल तक के लिए सावधि जमा किया जाता है, जो पूरी तरह विदेशी मुद्रा में परिवर्तनीय होता है। यह खाता विदेशी मुद्रा के मुताबिक चलता है, इसलिए जमा की अवधि में मुद्रा में उतार-चढ़ाव का असर इस जमा पर नहीं पड़ता है।

बहरहाल इस अवधि के दौरान एनआरई जमा में कुल आवक 1.53 अरब डॉलर रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 48.9 करोड़ रुपये जमा किए गए थे। अब एनआरई खाते में कुल जमा 100 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया है।

इसी तरह से वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही में एनआरओ जमा में 74.3 करोड़ डॉलर आए हैं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 59.8 करोड़ डॉलर आए थे। एनआरओ जमा इस समय कुल 28.24 अरब डॉलर हो गया है।

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement