facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NRI Deposits: वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में एनआरआई जमा दोगुनी

Advertisement

अप्रैल-सितंबर 2024 में एनआरआई जमा योजनाओं में 10.19 अरब डॉलर की आवक; एफसीएनआर खातों में 5.34 अरब डॉलर का योगदान

Last Updated- November 20, 2024 | 11:19 PM IST
NRI deposits

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर 2024) के दौरान प्रवासी भारतीय (एनआरआई) जमा योजनाओं में धन की आवक करीब दोगुनी होकर 10.19 अरब डॉलर हो गई है, जो पिछले साल की समान अवधि में 5.41 अरब डॉलर थी।

सितंबर 2024 तक एनआरआई जमा से कुल आवक 161.62 अरब डॉलर है। एनआरआई जमा योजनाओं में फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट (एफसीएनआर) जमा, नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) जमा और नॉन-रेजिडेंट ऑर्डिनरी (एनआरओ) जमा शामिल हैं। अप्रैल-सितंबर अवधि वित्त वर्ष की पहली छमाही होती है।

अप्रैल-सितंबर, 2024 की अवधि के दौरान सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा धन एफसीएनआर (बी) में आया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक इस अवधि के दौरान इन खातों में करीब 5.34 अरब डॉलर आए हैं, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 1.92 अरब डॉलर आए थे।

एफसीएनआर (बी) खातों में जमा कुल राशि 31.08 अरब डॉलर है। एफसीएनआर (बी) खाते में ग्राहकों का भारत में सावधि जमा रहता है, इसे मुक्त रूप से विदेशी मुद्रा में बदला जा सकता है, जिसकी अवधि एक साल से लेकर पांच साल होती है। जमा की गई यह धनराशि विदेशी मुद्रा में मानी जाती है, इसलिए यह जमा की गई अवधि के दौरान मुद्रा में आए उतार चढ़ाव से सुरक्षित होती है।

बहरहाल वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही के दौरान एनआरई जमा में कुल आवक 2.65 अरब डॉलर रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 1.61 अरब डॉलर जमा हुए थे।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement