facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ocean Economy: समुद्री अर्थव्यवस्था में मोटे ​निवेश का खाका

Advertisement

सरकार के अनुमानों के मुताबिक समुद्री अर्थव्यवस्था में निवेश की उल्लेखनीय संभावनाएं हैं, क्योंकि प्रमुख बंदरगाह इस समय बुनियादी ढांचे की कमी के संकट से जूझ रहे हैं।

Last Updated- July 18, 2023 | 10:44 PM IST
Cargo

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मंगलवार को कहा कि समुद्री अर्थव्यवस्था (Ocean Economy) को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश के अवसरों की पहचान की है।

ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया सम्मेलन (Global Maritime India Conference) के पहले मुंबई में मंत्री ने कहा, ‘देश में समुद्री क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश के अवसर चिह्नित करने के साथ हम इस क्षेत्र में प्रमुख आर्थिक गतिविधियों की संभावना देख रहे हैं, जिससे भारत के 15 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।’

सोनोवाल ने कहा कि भारत सक्रिय रूप से 5,000 किलोमीटर लंबे बहु देशीय जलमार्गों की स्थापना कर रहा है। यह महत्त्वपूर्ण पहल है, जो पूरे क्षेत्र में व्यापार और परिवहन को सुविधाजनक बनाएगी।

समुद्री अर्थव्यवस्था में निवेश की उल्लेखनीय संभावनाएं

सरकार के अनुमानों के मुताबिक समुद्री अर्थव्यवस्था में निवेश की उल्लेखनीय संभावनाएं हैं, क्योंकि प्रमुख बंदरगाह इस समय बुनियादी ढांचे की कमी के संकट से जूझ रहे हैं। 111 लाख करोड़ रुपये की नैशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन भी इस खाईं को भरेगी और भारत की बंदरगाह अर्थव्यवस्था को विकसित देशों से प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

सोनोवाल ने कहा कि यह मंच स्टार्टअप, शोधार्थियों और इनोवेटर्स को अपनी तकनीक और विशेषज्ञता प्रदर्शित करने के लिए एक प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगा।

उन्होंने कहा कि जीआईएमएस-2023 के ध्यान का प्रमुख क्षेत्र भविष्य के बंदरगाह, डीकार्बनाइजेशन, कोस्टल शिपिंग और अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन, शिप बिल्डिंग, रिपेयर और रिसाइक्लिंग, फाइनैंस, बीमा और पंचाट, नवोन्मेष और तकनीक, समुद्री सुरक्षा और समुद्री पर्यटन है।

बहरहाल इस साल शिपिंग क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया गया है। इंटरनैशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (आईएमओ) ने भी अपनी घरेलू अर्थव्यवस्था में ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन को कम करने के साधनों को अपना रहे देशों पर ध्यान केंद्रित किया है।

सोनोवाल ने कहा कि भारत पर्यावरण के प्रति सचेत शिपिंग सॉल्यूशंस विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। केंद्र ने कार्बन निरपेक्ष विकल्प अपनाने और बड़े हवाईअड्डों पर बैटरी से चलने वाले वाहनों के इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement