facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घरेलू मुद्राओं में कारोबार पर चल रहा काम

Advertisement

पिछले सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात से स्थानीय मुद्रा में कारोबार के लिए समझौता हुआ है।

Last Updated- July 20, 2023 | 10:57 PM IST
Indian Rupee

भारत के अधिकारी अफ्रीका से लेकर लैटिन अमेरिका तक के कई देशों के साथ स्थानीय मुद्रा में द्विपक्षीय कारोबार (bilateral trade) करने को लेकर बात कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात से स्थानीय मुद्रा में कारोबार के लिए समझौता हुआ है। सूत्रों का कहना है कि इंडोनेशिया, मिस्र और अर्जेंटीना उन देशों में हैं, जिनके साथ स्थानीय मुद्रा में कारोबार निपटाने के मसले पर चर्चा हुई है।

चर्चा से सीधे जुड़े सूत्रों का कहना है कि पहले केंद्रीय बैंक के स्तर पर यह समझने के लिए बात हुई कि किस तरह से सिस्टम काम करता है। उसके बाद इस मसले पर सरकारों के बीच भी बात हुई। एक सूत्र ने कहा, ‘भारत सरकार इसे लेकर बहुत सक्रिय है।’

उन्होंने कहा कि इसका मकसद डॉलर पर निर्भरता कम करना है। सूत्रों ने कहा कि मलेशिया के साथ रुपये और रिंगिट में द्विपक्षीय कारोबार करने के लिए बातचीत हुई है। सूत्रों ने कहा कि इंडोनेशियाई रुपैया और भारतीय रुपये में कारोबार निपटान को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। इंडोनेशिया, एशिया की बड़ी अर्थव्यवस्था है और आसियान क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी है।

भारत से इंडोनेशिया भेजे जाने वाले प्रमुख सामान में खनिज ईंधन, खनिज तेल और उत्पाद, बिटुमिनस व अन्य शामिल हैं। लैटिन अमेरिकी देशों में इस तरह की चर्चा अर्जेंटीना के साथ हुई है। 2022 में भारत और अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय कारोबार 6.4 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया और 2021 की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इसमें 1.84 अरब डॉलर का भारत ने निर्यात किया है और अर्जेंटीना से 4.55 अरब डॉलर का आयात हुआ है। भारत ने पिछले वित्त वर्ष में मिस्र को 4.11 अरब डॉलर का निर्यात किया था, जबकि आय़ात 1.95 अरब डॉलर है।

पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिस्र यात्रा के दौरान दोनों देशों ने 5 साल में द्विपक्षीय कारोबार बढ़ाकरक 12 अरब डॉलर करने की योजना की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement