facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रवासी भारतीयों ने जमकर भेजा पैसा, अप्रैल-नवंबर में दोगुना हुआ NRI जमा: RBI

Advertisement

FCNR जमा नवंबर 2023 में 21.86 अरब डॉलर रहा है। इसमें अक्टूबर 2023 के 21.42 अरब डॉलर की तुलना में क्रमिक बढ़ोतरी हुई है।

Last Updated- January 18, 2024 | 9:59 PM IST
NRI deposits

प्रवासी भारतीयों (NRI ) से धन जमा का प्रवाह अप्रैल-नवंबर 2023 के दौरान दोगुने से ज्यादा बढ़कर 7.3 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान 2.63 अरब डॉलर था।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा प्रवासी (FCNR) खातों में धन की आवक अप्रैल-नवंबर 2023 के दौरान 2.5 अरब डॉलर बढ़ी है, जबकि वित्त वर्ष 22 की समान अवधि में निकासी199 अरब डॉलर थी।

बकाया NRI जमा नवंबर 2023 के अंत में 1 अरब डॉलर बढ़कर 144.48 अरब डॉलर हो गई, जो अक्टूबर 2023 के 143.48अरब डॉलर की तुलना में ज्यादा है। एक साल पहले के 135.5 अरब डॉलर की तुलना में इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

FCNR जमा नवंबर 2023 में 21.86 अरब डॉलर रहा है। इसमें अक्टूबर 2023 के 21.42 अरब डॉलर की तुलना में क्रमिक बढ़ोतरी हुई है। यह एक साल पहले दर्ज 16.71 अरब डॉलर की तुलना में उल्लेखनीय रूप से ज्यादा है।

प्रवासी बाहरी (NRI) जमा नवंबर 2023 में 96.79 अरब डॉलर रहा है, जो अक्टूबर 2023 के 96.56 डॉलर की तुलना में ज्यादा है। यह नवंबर 2022 में 95.31 अरब डॉलर था।

प्रवासी सामान्य (NRO) जमा नवंबर 2023 में 25.83 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो अक्टूबर 2023 में 25.48 अरब डॉलर था और एक साल पहले की समान अवधि में 22.86 अरब डॉलर था।

एनआरआई खातों में आवक बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक ने जुलाई 2022 में कुछ नियम लागू किए थे। इसमें FCNR (B) और एनआरई जमा दोनों की ब्याज दर की सीमा में छूट के साथ बढ़े जमा पर 3 नवंबर 2022 तक नकद आरक्षित अनुपात और वैधानिक तरलता अनुपात बरकरार रखने में छूट दिया जाना शामिल है।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement