facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PE Investment: ऊंची ब्याज दरों के कारण रियल एस्टेट सेक्टर में PE निवेश पांच फीसदी घटा

Advertisement

अप्रैल-जून की तिमाही में 1.9 अरब डॉलर रह गया PE निवेश, पिछले साल समान अवधि में दो अरब डॉलर था।

Last Updated- July 10, 2023 | 2:11 PM IST
real estate
Shutterstock

रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश (PE Investment) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की तिमाही में सालाना आधार पर पांच फीसदी घटकर 1.9 अरब डॉलर रह गया है। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ऊंची ब्याज दरों की वजह से निजी इक्विटी फ्लो में कमी आई है। इससे पिछले साल की समान तिमाही में रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश दो अरब डॉलर रहा था।

PE गतिविधियों में आई मामूली गिरावट- एनारॉक

एनारॉक ने ‘भारतीय रियल एस्टेट में पूंजी फ्लो पर-फ्लक्स 2023-24 की पहली तिमाही की निगरानी रिपोर्ट’ में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ऊंची ब्याज दरों की वजह से PE गतिविधियों में मामूली गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में PE फ्लो 1.4 अरब डॉलर रहा था। वहीं 2020-21 की पहली तिमाही में यह 20 करोड़ डॉलर और 2019-20 की पहली तिमाही में 1.7 अरब डॉलर रहा था।

Also read: CII का कारोबारी विश्वास सूचकांक मजबूत, घरेलू मांग ने बढ़ाया भरोसा

PE Investment में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 94 फीसदी रही

आंकड़ों के मुताबिक, PE Investment में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 94 फीसदी, जबकि घरेलू कोषों की हिस्सेदारी छह प्रतिशत रही। PE गतिविधियों में मुख्य रूप से इक्विटी का दबदबा रहा। कुल प्रवाह में इक्विटी निवेश का हिस्सा 94 फीसदी रहा। मई में ब्रुकफील्ड इंडिया रीट (बीआईआरईटी) और सिंगापुर की जीआईसी ने समान भागीदारी में भारत में 1.4 अरब डॉलर में दो वाणिज्यिक संपत्तियों के अधिग्रहण की घोषणा की थी।

Also read: TCS की जिम्मेदारी ऐप पर! ONDC पर स्पष्टीकरण दे सकती है GST काउंसिल

कुल PE निवेश में से 90 फीसदी पूंजी कार्यालय संपत्तियों में आई

एनारॉक कैपिटल के प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) शोभित अग्रवाल ने कहा, ‘इस सौदे को छोड़ दिया जाए, तो ऊंची ब्याज दरों तथा वैश्विक अनिश्चितताओं की वजह से PE गतिविधियों कमोबेश सुस्त रही हैं।’ अप्रैल-जून के दौरान रियल एस्टेट क्षेत्र में कुल PE निवेश में से 90 फीसदी कार्यालय संपत्तियों में आया। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 68 फीसदी रहा था।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 2:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement