facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेमीकंडक्टर और डीपटेक स्टार्टअप्स में कमजोर पड़ा PE-VC निवेश, औसत डील साइज उद्योग की जरूरत से काफी कम

Advertisement

भारत में पीई/वीसी निवेश औसतन कमजोर रहा, सेमीकंडक्टर और डीपटेक स्टार्टअप्स को पूंजी की कमी झेलनी पड़ी, जबकि सौदों का आकार उद्योग की आवश्यकता से काफी नीचे है

Last Updated- September 02, 2025 | 10:12 PM IST
Private Equity
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अमेरिका और भारत की निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) फर्मों के एक गठबंधन ने मंगलवार को सेमीकॉन इंडिया 2025 में एक भागीदारी की घोषणा की। पीई/वीसी फर्मों ने डीपटेक कंपनियों में निवेश करने के लिए 1 अरब डॉलर की प्रारंभिक प्रतिबद्धता जताई है।  लेकिन ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 से भारत के सेमीकंडक्टर और डीपटेक स्टार्टअप्स में पीई/वीसी फर्मों की कुल फंडिंग सिर्फ 5.5 अरब डॉलर रही है।

2021 से अब तक पीई/वीसी फंडों ने सेमीकंडक्टर और डीपटेक स्टार्टअप्स में 943 से अधिक निवेश राउंड में भाग लिया है। इसमें औसत सौदों का आकार सिर्फ 58 लाख डॉलर है जो उद्योग की जरूरत से बहुत कम है। इस बेमेल स्थिति की वजह से ही वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को यह टिप्पणी करनी पड़ी कि जहां भारतीय स्टार्टअप कंपनियां ‘फैंसी आइसक्रीम’ बेचने में व्यस्त हैं, वहीं चीन में उनकी समकक्ष कंपनियां एआई और सेमीकंडक्टर पर बड़ा दांव लगाकर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही हैं।

सालाना आधार पर आंकड़े स्पष्ट रूप से गिरावट दर्शा रहे हैं। सेमीकंडक्टर (चिप निर्माण और चिप डिजाइन समेत) और डीपटेक में निवेश 2022 में 1.9 अरब डॉलर की ऊंचाई पर पहुंच गया और 2023 में घटकर 98.787 करोड़ डॉलर रह गया। वहीं 2024 में 98.791 करोड़ डॉलर के साथ यह आंकड़ा लगभग सपाट बना रहा। 2025 में अब तक इसमें मामूली वृद्धि हुई है। पीई/वीसी निवेश 87.97 करोड़ डॉलर पर पहुंचा है। हालांकि साल में अभी चार महीने बाकी हैं।

वर्ष 2022 में, पीई/वीसी फंडों ने 217 सौदों में प्रति राउंड औसतन 87 लाख डॉलर का निवेश किया जो अब तक का सबसे मजबूत साल था। लेकिन 2024 में 207 सौदों में औसत निवेश आकार तेजी से गिरकर 47 लाख डॉलर रह गया। 2025 में अब तक सौदों की संख्या कम (113) है। लेकिन औसत सौदे का आकार बढ़कर 77 लाख डॉलर हो गया है जो 2024 से बेहतर है। लेकिन फिर भी 2022 के स्तर से यह नीचे है।

Advertisement
First Published - September 2, 2025 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement