facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आर्थिक तंगी के बावजूद पाकिस्तान में 30 रुपये तक सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 7:11 PM IST
Fuel, Petrol

आर्थिक तंगी और राजनीतिक गृहयुद्ध के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान की जनता के लिए राहत भरी खबर आई है। आर्थिक संकट और लगातार करेंसी की गिरती कीमत के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल दोनों का दाम सस्ता हुआ है। पाकिस्तान की शाहबाज सरकार ने देश को तोहफा देते हुए आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती करने का ऐलान किया।

पाकिस्तान सरकार में वित्त मंत्री इशाक डार ने सोमवार को ऐलान किया कि पेट्रोल की कीमत में 12 रुपये और डीजल में की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की कटौती की जा रही है।

अब क्या होगी कीमत ?

वित्त मंत्री ने पाकिस्तानी अवाम को तोहफे का ऐलान करते हुए बताया कि अगले 15 दिनों तक पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की यह कटौती लागू रहेगी। यानी अब पेट्रोल की कीमत 12 रुपये घटकर 270 रुपये हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत 30 रुपये की कटौती के साथ 258 रुपये पर आ जाएगी।

पाकिस्तान की जियो न्यूज के मु्ताबिक, वित्त मंत्री डार ने कहा कि पेट्रोलियम प्रोडक्टस पर की जा रही यह कटौती आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम घटने से दूसरी चीजों के भी दाम घटेंगे और यह जनता के लिए राहत भरी खबर होगी। ऐसे में पाकिस्तानी अवाम को संयम बरतना चाहिए।

Also read: 4,100 रुपये प्रति टन से सीधा जीरो हुआ Windfall Tax, ऑयल कंपनियों को बड़ी राहत

वित्त मंत्री ने बयान में कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमत में कमी आ रही है और इस रुझान को देखते हुए पाकिस्तानी सरकार ने भी अवाम को राहत देने का फैसला किया है। हमारी पूरी कोशिश है कि जनता को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाई जा सके।’

पेट्रोल के साथ केरोसीन और लाइट डीजल की कीमत में भी आई कमी

बता दें कि पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में तो कमी की ही है। इसके साथ केरोसीन यानी मिट्टी का तेल और लाइट डीजल में भी 12 रुपये की कटौती की है। आज से पाकिस्तान में केरोसीन की कीमत 164.07 रुपये और लाइट डीजल की कीमत 152.68 पैसे हो गई है।

बदतर आर्थिक स्थिति से गुजर रहा पाकिस्तान

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC+) ने अप्रैल महीने में ऐलान किया था कि अब वे उत्पादन में कटौती करेंगे। ऐलान करते ही पाकिस्तान में भी पेट्रोल की कीमतें आसमान छूने लगी।

Also read: Amazon में फिर से छंटनी का महासंकट, इस बार भारतीयों की जाएगी नौकरी

पाकिस्तान लगातार आर्थिक मंदी से गुजर रहा है और दूसरे देशों से मदद करने की गुहार लगा रहा है। पाकिस्तानी सरकार लगातार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से 2019 में किए गए बेलआउट पैकेज के समझौते की पहली 1.1 अरब डॉलर की किस्त को रिलीज करने की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक IMF ने इसकी मंजूरी नहीं दी है।

पाकिस्तानी वित्त मंत्री जब देश में संयम बरतने की अपील कर रहे हैं तभी पाकिस्तान की महंगाई दर (Inflation rate) अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। हालिया आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान की महंगाई दर 36.4 फीसदी के साथ उच्च स्तर पर बनी हुई है।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 5:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement