facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Petrol and Diesel Price Today: कच्चा तेल हुआ सस्ता, जानिये अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 9:44 AM IST
Petrol diesel price

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल के भाव गिरावट का सिलसिला जारी जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 70 डॉलर के नीचे पहुंच गया है। इस बीच गुरुवार सुबह सरकारी ऑयल मार्किटिंग कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel Price today) की कीमतों में भी बदलाव दिखा गया।

आज नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ सहित यूपी के कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों मेट्रो सिटिस में आज भी तेल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के दाम 27 पैसे गिरकर 96.65 रुपये लीटर हो गए, जबकि डीजल 25 पैसे सस्‍ता होकर 90.05 रुपये लीटर बिक रहा है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे बढ़ा और 96.57 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 89.65 रुपये लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में भी आज पेट्रोल 18 पैसे महंगा हुआ और 96.44 रुपये लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 14 पैसे महंगा होकर 89.75 रुपये लीटर हो गया है।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये है। बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल 87.89 रुपए पर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम;

शहर             पेट्रोल           डीजल

जयपुर          ₹108.54      ₹93.77
बेंगलुरु         ₹101.94       ₹87.89
चेन्नई            ₹102.73       ₹94.33
भुवनेश्वर       ₹103.11        ₹94.68
हैदराबाद     ₹109.66        ₹97.82
कोलकाता    ₹106.03        ₹92.76
नोएडा          ₹96.65          ₹90.05
त्रिवेंद्रम         ₹109.73        ₹98.53
गुड़गांव         ₹96.85         ₹89.73

इस आधार पर तय होती है तेल की कीमतें

अलग-अलग शहरों में हर रोज कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। मूल्य वर्धित कर (VAT), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर आदि जैसे विभिन्न मानदंडों के आधार पर, राज्य द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलती रहती हैं।

तेल की कीमतों में आखिरी बदलाव पिछले साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क (excise duty) में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement