facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लग सकती है आग, तेल कंपनियों को हर महीने हो रहा ₹30,000 करोड़ का घाटा

Advertisement

पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियों को भारी घाटा हो रहा है, जिससे पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है

Last Updated- May 10, 2026 | 10:46 PM IST
Petrol pump
फोटो क्रेडिट: PTI

प​श्चिम ए​शिया में संघर्ष के कारण आपूर्ति बा​धित होने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की बिक्री पर होने वाला नुकसान बढ़कर 30,000 करोड़ रुपये प्रति महीना हो गया है। 

पिछले दो हफ्तों में ईंधन की कीमतों में बदलाव को लेकर सरकार का आधिकारिक रुख भी बदल गया है। पहले सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के मकसद से कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की बात से साफ तौर पर इनकार कर रही थी मगर अब वह यह मान रही है कि अब तक की कोशिश’ रही है कि कीमतों में कोई बढ़ोतरी न हो।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से पार पहुंचने के बावजूद तेल कंपनियों ने देश में ईंधन की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। एक विशेषज्ञ के अनुसार यह फैसला अब भारतीय अर्थव्यवस्था की सेहत और कंपनियों के मुनाफे पर भारी पड़ रहा है।

केपीएमजी में ऊर्जा, प्राकृतिक संसाधन और रसायन विभाग के वैश्विक प्रमुख अनीश दे ने कहा, ‘होर्मुज स्ट्रेट पहले कभी बंद नहीं हुआ था और मौजूदा हालात दुनिया के लिए अभूतपूर्व है। हालांकि युद्ध हमारी सीमाओं पर नहीं हो रहा है फिर भी यह हमारी मुख्य ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत है कि देश अब तक इसका सामना करने में सक्षम रहा है लेकिन लंबे समय से समस्या बनी रहने की वजह से अब ​स्थिति बिगड़ रही है।’

8 मई को अंतर-मंत्रालय संवाददाता सम्मेलन में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा था कि तेल मार्केटिंग कंपनियों की वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ रहा है क्योंकि वे लगातार कम दरों पर ईंधन बेच रही हैं। शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने अब तक ग्राहकों के लिए कीमतें स्थिर रखने की कोशिश की है।

केपीएमजी के अनीश दे ने कहा कि कच्चे तेल की मौजूदा कीमतें और कंपनियों को हो रहे नुकसान को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में 20 फीसदी की बढ़ोतरी जरूरी है। हालांकि कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम ही है।

केपीएमजी में ऊर्जा, प्राकृतिक संसाधन और रसायन विभाग के वैश्विक प्रमुख अनीश दे ने कहा, ‘कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों का भार ग्राहकों पर नहीं डाला गया जिससे राजकोषीय गुंजाइश कम होती जा रही है और तेल कंपनियों की बैलेंस शीट पर भी दबाव बढ़ रहा है और उनकी जमा पूंजी भी खत्म हो रही है। इस वजह से उनकी सुरक्षात्मक स्थिति बहुत कमजोर हो गई है। हम पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने में जितना देर करेंगे या दरों को जितना कम रखेंगे, समस्या उतनी बढ़ती जाएगी और अर्थव्यवस्था की प्रतिस्पर्धात्मकता को कमजोर होगी।’

ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अप्रैलज के आ​खिर एक रिपोर्ट में कहा था कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में चुनावों के बाद देश में ईंधन की खुदरा कीमतें 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकती हैं। यह अनुमान भारतीय क्रूड बास्केट के 120 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने और पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर कम मार्जिन को देखते हुए लगाया गया था। तेल मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को ‘फर्जी खबर’ करार देते हुए आरोप लगाया था कि इसका मकसद जनता के बीच डर और घबराहट पैदा करना है।

Advertisement
First Published - May 10, 2026 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement