facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Petrol-Diesel Demand : मार्च के पहले पखवाड़े में घटी पेट्रोल, डीजल की मांग, विमान ईंधन की खपत बढ़ी

Advertisement

मार्च के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 1.4 फीसदी घटकर 12.2 लाख टन रह गई।

Last Updated- March 16, 2023 | 4:57 PM IST
Fuel, Petrol

देश में ईंधन की मांग में मार्च के पहले पखवाड़े में गिरावट आई। इससे पहले फरवरी में पेट्रोल, डीजल की मांग में तेज उछाल आया था। गुरुवार को आए उद्योग के शुरुआती आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। फरवरी में कृषि क्षेत्र में मांग बढ़ने और परिवहन में तेजी आने से ईंधन की बिक्री उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन मार्च में तापमान बढ़ने से इसमें नरमी आई है।

आंकड़ों के मुताबिक, मार्च के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 1.4 फीसदी घटकर 12.2 लाख टन रह गई। मासिक आधार पर बिक्री 0.5 फीसदी गिरी है। देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ईंधन डीजल की बिक्री 1-15 मार्च के दौरान सालाना आधार पर करीब 10.2 फीसदी घटकर 31.8 लाख टन रह गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 35.4 लाख टन थी। मासिक आधार पर मांग 4.6 फीसदी घटी है।

फरवरी के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की खपत सालाना आधार पर करीब 18 फीसदी, डीजल की मांग करीब 25 फीसदी बढ़ी थी। हालांकि, मार्च के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की मांग कोविड प्रभावित मार्च, 2021 के पहले पखवाड़े की तुलना में 16.4 फीसदी और 2020 की समान अवधि की तुलना में करीब 23 फीसदी अधिक है। वहीं डीजल की मांग मार्च, 2021 के पहले पखवाड़े के मुकाबले 11.5 फीसदी और 2020 की समान अवधि की तुलना में 20.2 फीसदी अधिक है।

यह भी पढ़ें : गैस पाइपलाइन के लिए एकीकृत शुल्क 1 अप्रैल से

कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के खत्म होने के साथ देश में ईंधन की मांग लगातार बढ़ रही है। समीक्षाधीन अवधि में रसोई गैस की बिक्री सालाना आधार पर 9.7 फीसदी घटकर 11.8 लाख टन रह गई। हालांकि, मार्च 2021 की तुलना में खपत 7.1 फीसदी बढ़ी है।

मासिक आधार पर एलपीजी की मांग 15.10 फीसदी कम हुई है। विमान ईंधन यानी एटीएफ की बिक्री मार्च के पहले पखवाड़े में 19.2 फीसदी के उछाल के साथ 2,94,900 टन रही। मार्च, 2021 की तुलना में यह 35.6 फीसदी अधिक है। हालांकि, मार्च, 2020 के पहले पखवाड़े की तुलना में यह 8.2 फीसदी कम है।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement