facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pharma Exports: दवाओं का निर्यात 27 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Advertisement

वैश्विक मंदी के बीच भी इस बार होगा अधिकतम निर्यात

Last Updated- December 25, 2022 | 10:35 PM IST
Empagliflozin

भारत से दवा का निर्यात (Pharma Exports) वित्त वर्ष 2023 में 27 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को छू सकता है। फार्मास्युटिकल्स एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल (Pharmexcil) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह अब तक का सबसे अधिक मूल्यांकन वाला निर्यात होगा।

वित्त वर्ष 2022 में भारत ने 24.62 अरब डॉलर के दवा उत्पादों का निर्यात किया था। इस वर्ष, अप्रैल से नवंबर के दौरान भारत ने 16.57 अरब डॉलर के दवा उत्पादों का निर्यात किया है।
पिछले वर्ष की इसी अ​वधि के मुकाबले इस वर्ष भारत से निर्यात में 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि, पिछले नवंबर के मुकाबले, इस वर्ष के नवंबर में 12 फीसदी की भारी बढ़ोतरी देखी गई। ​मासिक दर पर भी इस वित्त वर्ष में 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

आने वाले महीने में बेहतर वृद्धि दर देखने को मिलेगी-उदय भास्कर

फार्मेक्सिल के निदेशक उदय भास्कर ने कहा कि अप्रैल-नवंबर की अवधि के दौरान 4.3 फीसदी की राजकोषीय वृद्धि वैश्विक अर्थव्यवस्था की तुलना में काफी बेहतर है। भाष्कर ने कहा कि आने वाले महीने में बेहतर वृद्धि दर देखने को मिलेगी। पारंपरिक रूप से, जनवरी से मार्च के बीच का समय दवा उत्पादों के निर्यात के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। दिसंबर में छुट्टियों के समाप्त होने के बाद से, ऐसी उम्मीद है कि 7-8 फीसदी प्रतिमाह की बढ़ोतरी अगले तीन माह तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में भारत 27 अरब डॉलर का कुल निर्यात करने में सफल हो सकता है, जबकि यह पिछले वर्ष 24.6 अरब डॉलर तक पहुंच पाया था।

भारत से सबसे अधिक निर्यात यूरोपीय देशों में हुआ

इस वित्त वर्ष में भारत से सबसे अधिक निर्यात यूरोपीय देशों में हुआ है। यूरोपीय देशों में कुल निर्यात 14.19 फीसदी हुआ, जबकि अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको (नाफ्टा) के लिए कुल निर्यात 67.5 फीसदी हुआ। यूरोपीय देशों के बाद पश्चिमी एशिया और उत्तरी अफ्रीका में निर्यात सबसे अधिक हुआ। इन देशों में कुल निर्यात 12.68 फीसदी था।
पिछले वर्ष यूरोप और अमेरिका में कुल मिलाकर 51 फीसदी निर्यात हुआ था और इस वित्त वर्ष में यह उम्मीद है कि इन देशों से और अधिक निर्यात दर दर्ज की जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि यूरोप में निर्यात इस बार बेहतर स्थिति में है।

विशेषज्ञ भी इस अनुमान पर सहमत हैं। नुवामा रिसर्च के विश्लेषक कुनाल कांदेरिया ने कहा कि यूरोप से मांग में बढ़ोतरी जारी है, और इसके साथ ही इन्वेंटरी की स्थिति भी आसान हो रही है। भाष्कर ने कहा कि जहां तक निर्यात की बात है, अ​फ्रीका में निर्यात पर थोड़ी कमी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: कर संग्रह में उछाल से उत्साहित सरकार अगले साल ITR फॉर्म में कर सकती है बदलाव

दक्षिण एशिया में सबसे अधिक नकारात्मक रहा निर्यात

फार्मेक्सिल के डेटा के अनुसार, अफ्रीका में निर्यात इस वित्त वर्ष में 1.6 फीसदी तक पहुंचा है। दक्षिण एशिया में सबसे अधिक नकारात्मक निर्यात रहा। अप्रैल और नवंबर के बीच निर्यात में 15 फीसदी की कमी देखी गई। भाष्कर ने कहा कि अफ्रीका में अधिकतर खरीदारी एनजीओ के माध्यम से हो रही है, जिसमें विशेष रूप से कोविड-19 और अन्य संक्रमण रोधी इलाज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निर्यात दर काफी हद तक कमजोर भी हो गई है, और अफ्रीकी देशों में डॉलर भी काफी मजबूत हो रहा है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है।

गुजरात स्थित एक फर्म के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फार्मास्युटिकल्स कंपनी भी इस बात को मानती हैं कि अफ्रीका में नाइजीरिया की बाजार सबसे बेहतर है,और वहां की मुद्रा डॉलर के मुकाबले कमजोर होती जा रही है और इसके कारण इस देश ने अपने आयात में कमी कर दी है।

Advertisement
First Published - December 25, 2022 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement