facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जारी: पीयूष गोयल

Advertisement
Last Updated- March 30, 2023 | 6:15 PM IST
Free trade pact talks with UK continuing

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत जारी है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग के पास अलगाववादी समूह के विरोध के बाद राजनयिक विवाद के बीच उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ बातचीत जारी है और उसमें प्रगति हो रही है। व्यापार बाकी चीजों से पूरी तरह से अलग है।

हालांकि, गोयल ने साफ किया कि भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान को ध्यान में रखेगा तथा घरेलू मामलों में किसी भी तरह के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा।

विदेश मंत्रालय ने लंदन में विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय उच्चायोग में कुछ खालिस्तानी समर्थकों के भारतीय ध्वज को नीचे उतारने की रिपोर्ट पर हाल ही में ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया। साथ ही ब्रिटिश दूतावास के पास सुरक्षा कम करने जैसे अन्य कदम उठाये। व्यापार समझौते पर हाल के घटनाक्रम के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा कि बातचीत जारी है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि व्यापार समझौतों को लेकर ब्रिटेन के अलावा कनाडा और यूरोपीय देशों के साथ बातचीत जारी है। हम इजरायल से भी इस बारे में बातचीत कर रहे हैं।’

गोयल ने कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं है। हालांकि, वहां के पूर्व प्रधानमंत्री ने 2022 में दिवाली से पहले इसे पूरा करने की आकांक्षा जताई थी।

उन्होंने कहा, ‘मुक्त व्यापार समझौते को लेकर दोनों पक्ष आधिकारिक स्तर पर बातचीत कर रहे हैं।’

गोयल ने कहा कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर कई देशों ने रुचि दिखाई है और कई देशों के साथ बातचीत तेजी से जारी है।

रुपये में व्यापार के बारे में पूछे जाने गोयल ने कहा कि यह द्विपक्षीय मामला है। इसपर भारतीय रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय गौर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई देशों ने भारत के साथ रुपये में व्यापार में में रुचि दिखाई है।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement