facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े झटकों से खुद को बचाने के लिए लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत: पीयूष गोयल

Advertisement

ब चीन ने एक महत्त्वपूर्ण उर्वरक डाई-अमोनियम फॉस्फेट का निर्यात घटाया है, जिससे वैश्विक आपूर्ति में कमी आई है। आपूर्ति में व्यवधान के कारण कीमतें भी बढ़ी

Last Updated- July 09, 2025 | 10:02 PM IST
चीनी निवेश पर सरकार के रुख में बदलाव नहीं, इकनॉमिक सर्वे एक स्वतंत्र रिपोर्ट: पीयूष गोयल, No rethinking on support for Chinese for investments in India: Piyush Goyal

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि उद्योग को आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े झटकों से खुद को बचाने के लिए लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। हालांकि मंत्री ने किसी देश का जिक्र नहीं किया, लेकिन यह बयान ऐसे समय में आया है जब चीन ने एक महत्त्वपूर्ण उर्वरक डाई-अमोनियम फॉस्फेट का निर्यात घटाया है, जिससे वैश्विक आपूर्ति में कमी आई है। आपूर्ति में व्यवधान के कारण कीमतें भी बढ़ी हैं। भारत बड़े पैमाने पर डाई-अमोनियम फॉस्फेट के आयात पर निर्भर है।

Also Read: 10 साल बाद कैसा रहा पीएम फसल बीमा योजना का असर? AIC की प्रमुख डॉ. लावण्या ने बताए सुधार के रास्ते

 

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में गोयल ने कहा, ‘हमारी आपूर्ति श्रृंखला आत्मनिर्भर कैसे बनेगी? हमारी आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित तब बनेगी, जब कोई देश उर्वरक की आपूर्ति बंद कर दे तो हम फंसे नहीं। हमें उर्वरक, कीटनाशक की आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन  सुनिश्चित करना होगा।’

उन्होंने आगे कहा कि सरकार उर्वरक लागत में वृद्धि नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सरकार उर्वरक लागत को कम रखकर किसानों की रक्षा के लिए करोड़ों रुपये की सब्सिडी प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - July 9, 2025 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement