facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MSME के लिए पोर्टल लाने की योजना, सभी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

Advertisement

MSME मंत्रालय उद्यमियों के लिए 130 करोड़ रुपये के निवेश से नया पोर्टल बनाने की योजना बना रहा है, जहां वे उद्यम रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपने क्षेत्र संबंधी सभी ब्योरा पा सकेंगे।

Last Updated- July 10, 2024 | 9:41 PM IST
MSMEs

केंद्र सरकार ने उद्यमी भारत नाम से एक नया वेब पोर्टल शुरू करने की योजना बनाई है। इसके माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमाें (एमएसएमई) के उद्यमी इस सेक्टर के लिए विभिन्न मंत्रालयों की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि पोर्टल एक ही जगह सभी समाधान मुहैया कराएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘एमएसएमई मंत्रालय उद्यमियों के लिए 130 करोड़ रुपये के निवेश से नया पोर्टल बनाने की योजना बना रहा है, जहां वे उद्यम रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपने क्षेत्र संबंधी सभी ब्योरा पा सकेंगे।’

नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी नेक्सी से साझेदारी की योजना बनाई है।

सूत्र ने बताया, ‘पहला चरण सितंबर 2024 तक शुरू होगा, जिसके दौरान एमएसएमई मंत्रालय एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के माध्यम से अपनी योजनाओं को एकीकृत करेगा। इसकी शुरुआत के बाद 15 लोगों का एक दल परियोजना पर काम करेगा। इसकी होस्टिंग एनआईसी क्लाउड पर होगी।’ इस सिलसिले में एमएसएमई मंत्रालय को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब खबर छपने तक नहीं मिल सका था।

Advertisement
First Published - July 10, 2024 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement