facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अगस्त में प्लास्टिक एक्सपोर्ट 6.9% घटकर 34.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा: Plexconcil

प्लेक्सकाउंसिल के अनुसार अगस्त 2022 में कुल प्लास्टिक निर्यात 37.0 अरब डॉलर था।

Last Updated- October 08, 2023 | 4:11 PM IST
plastic

कठिन वैश्विक आर्थिक हालात के कारण अगस्त में भारत का प्लास्टिक निर्यात सालाना आधार पर 6.9 प्रतिशत घटकर 34.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

शीर्ष उद्योग निकाय प्लास्टिक निर्यात संवर्धन परिषद (प्लेक्सकाउंसिल) के अनुसार अगस्त 2022 में कुल प्लास्टिक निर्यात 37.0 अरब डॉलर था।

आंकड़ों के अनुसार विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में मिश्रित प्रदर्शन रहा, जैसे फ्लोरिंग, चमड़ा, लैमिनेट, मेडिकल प्लास्टिक, उपभोक्ता और घरेलू उत्पाद, फिशनेट और मोनोफिलामेंट, लेखन उपकरण और स्टेशनरी तथा मानव बाल जैसी उत्पाद श्रेणियों में निर्यात बढ़ा।

प्लेक्सकाउंसिल के आंकड़ों के अनुसार बुने हुए बोरे, बुने हुए कपड़े, तिरपाल, प्लास्टिक फिल्म व चादर, प्लास्टिक पाइप आदि विविध उत्पादों तथा वस्तुओं के निर्यात में गिरावट आई।

निकाय ने कहा कि भारत दुनिया में पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट रेज़िन के शीर्ष पांच निर्यातकों में से एक है।

प्लेक्सकाउंसिल के कार्यकारी निदेशक श्रीबास दसमोहपात्रा ने कहा, ‘‘फ्लोर कवरिंग, चमड़े के कपड़े और लैमिनेट में 51 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई, ये आमतौर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले उत्पाद खंड हैं। हमें यह जानकर खुशी हो रही है कि यह गति जारी है। यह उद्योग के लिए एक सकारात्मक वृद्धि है और हमें अन्य क्षेत्रों में भी अधिक वृद्धि की उम्मीद है।’’

आयात और निर्यात सहित भारत के प्लास्टिक व्यापार में पिछले एक दशक में पर्याप्त वृद्धि देखी गई है, जो 2013-14 में 19 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 37 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

First Published - October 8, 2023 | 4:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट